शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में यमुना प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम के बीच टी-20 क्रिकेट मैच हुआ। यमुना प्राधिकरण की ओपनर जोड़ी शैलेंद्र भाटिया और विनोद की जोड़ी ने ऐसी ठोस शुरुआत दी, जिससे उनकी टीम ने जीत हासिल की। यीडा के सौरभ नागर को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित मैच की विजेता टीम के कप्तान शैलेन्द्र भाटिया और उनकी टीम को एसीईओ यमुना प्राधिकरण कपिल सिंह, एसीईओ ग्रेटर नॉएडा प्रेरणा सिंह, श्रीलक्ष्मी वीएस, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बधाई दी।
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में यमुना प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम के बीच टी-20 क्रिकेट मैच हुआ। यमुना प्राधिकरण की ओपनर जोड़ी शैलेंद्र भाटिया और विनोद की जोड़ी ने ऐसी ठोस शुरुआत दी, जिससे उनकी टीम ने जीत हासिल की। यीडा के सौरभ नागर को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।
एसीईओ प्रेरणा सिंह और श्रीलक्ष्मी वीएस की मौजूदगी में यीडा इलेवन के कप्तान शैलेन्द्र भाटिया और ग्रेटर नोएडा इलेवन के कप्तान अभिषेक पाठक के बीच टॉस हुआ। अभिषेक पाठक ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का फैसला लिया। यीडा इलेवन के कप्तान शैलेन्द्र भाटिया और विनोद ओपनर के रूप में उतरे। पहले विकेट की साझेदारी में ठोस शुरुआत करते हुए दोनों बल्लेबाजों ने 77 रन बनाये। 12वें ओवर में पहले विकेट के रूप में शैलेन्द्र भाटिया आउट हुए। उन्होंने ने दो चौकों की मदद से 18 रन बनाये। दूसरे विकेट के रूप में विनोद आउट हुए। उन्होंने 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 32 बालों में शानदार 56 रन बनाये। अजय शर्मा ने 10, तनवीर ने 19 रन का योगदान दिया। सौरभ नागर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 19 बालों में ताबड़तोड़ 53 रन बनाये और नाबाद रहे। सौरभ सिंह 7 रन पर नाबाद रहे। यीडा इलेवन ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ग्रेटर नोएडा की ओर से बुध ने 2 और सुन्दर कसाना व कृष्णा ने एक एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रेटर नोएडा इलेवन की टीम यीडा के सामने टिक नहीं पाई। टीम 19.1 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। ग्रेटर नोएडा इलेवन टीम के कप्तान अभिषेक पाठक ने सबसे अधिक 33 रन बनाये। विवेक ने 23, गौरव बघेल ने 18, सुन्दर कसाना ने 20 और नितीश ने 26 रनो का योगदान दिया। यीडा की तरफ से नसीम खान ने 1, सौरभ नागर ने 2, देवदत्त ने 4, विनोद, अचल व अजय शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित मैच की विजेता टीम के कप्तान शैलेन्द्र भाटिया और उनकी टीम को एसीईओ यमुना प्राधिकरण कपिल सिंह, एसीईओ ग्रेटर नॉएडा प्रेरणा सिंह, श्रीलक्ष्मी वीएस, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बधाई दी।

















