उड़ान भरने के लिए नोएडा एयरपोर्ट तैयार, 80 प्रतिशत काम पूरा टर्मिनल बिल्डिंग का काम अंतिम चरण में पहुंचा

नोएडा एयरपोर्ट का पहला चरण 1334 हेक्टेयर में पूरा हो रहा है। यह चरण के चार फेज हैं। पहले फेज में जमीन की लागत समेत 10056 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। अब तक 9019 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यानी 89 प्रतिशत पैसा लग चुका है। दिसंबर तक टर्मिनल बिल्डंग का काम 79 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यात्रियों की सुगमता के लिए टैक्सी-बे, सड़क समेत अन्य अंतरिक्ष कार्य 89 प्रतिशत तक पूरे हो चुके हैं। अब टर्मिनल बिल्डिंग के कार्य पर फोकस है। बिल्डिंग में फर्श का काम पूरा हो गया है। छत बनाने का काम चल रहा है। इस काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

विजय मिश्रा (उदय भूमि)
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालन के लिए तैयार हो रहा है। एयरपोर्ट का दिसंबर तक 78 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। आंतरिक कार्य करीब 90 प्रतिशत तक पूरे हो गए हैं। अब फोकस टर्मिनल बिल्डिंग पर है। इसका काम करीब 80 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है। एयरपोर्ट के पहले चरण के पहले फेज में जितना पैसा खर्च होना है, उसका 90 प्रतिशत लग चुका है।

नोएडा एयरपोर्ट का पहला चरण 1334 हेक्टेयर में पूरा हो रहा है। यह चरण के चार फेज हैं। पहले फेज में जमीन की लागत समेत 10056 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। अब तक 9019 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यानी 89 प्रतिशत पैसा लग चुका है। दिसंबर तक टर्मिनल बिल्डंग का काम 79 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यात्रियों की सुगमता के लिए टैक्सी-बे, सड़क समेत अन्य अंतरिक्ष कार्य 89 प्रतिशत तक पूरे हो चुके हैं। अब टर्मिनल बिल्डिंग के कार्य पर फोकस है। बिल्डिंग में फर्श का काम पूरा हो गया है। छत बनाने का काम चल रहा है। इस काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

फिलहाल यात्रियों की सुविधा के लिए टैक्सी-बे, आंतिरक सड़कों का निर्माण तेजी से पूरे किया जा रहा है। बता दे की टैक्सी-बे के जरिये आने वाले सामान, मशीन, ईंधन आदि को विमान तक पहुंचाया जाता है। पेयजल लाइन, एसटीपी से जुड़े कार्य हो चुके हैं। रनवे और एटीसी का काम 89 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस समय एयरोड्रम लाइसेंसिंग का काम चल रहा है। अप्रैल से पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।

बता दें कि पिछले सप्ताह नागरिक गुड्डन विभाग के निदेशक ईशान प्रताप सिंह ने एयरपोर्ट के निर्माण का निरीक्षण किया था। रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट का ओवरऑल काम 78 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। बचे हुए काम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। एयरपोर्ट पर 17 अप्रैल से उड़ान प्रस्तावित हैं। रनवे ट्रांसफर हो चुका है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। 70 दिन पहले यानी 6 फरवरी तक टिकट बुकिंग शुरू हो जाएंगी। पहले दिन 25 घरेलू, तीन अंतरराष्ट्रीय व दो कार्गो फ्लाइट उड़ान भरेंगी। उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो, आकाशा, सिंगापुर एयरलाइंस और लुफ्तहांसा के बीच समझौते हो चुके हैं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा है। टैक्सी-बे, आंतिरक कार्य 90 प्रतिशत तक पूरे चुके हैं। समय पर सभी काम पूरे करा लिए जाएंगे।
शैलेंद्र भाटिया, नोडल अफसर, नोएडा एयरपोर्ट