द फ्यूचर ऑफ अर्बन इंडिया कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड व टैक्स कलेक्शन पर साझा किए विचार

-स्वावलंबी और आत्मनिर्भरता की ओर गाजियाबाद नगर निगम के बढ़ते कदम: विक्रमादित्य सिंह मलिक

उदय भूमि
गाजियाबाद। दिल्ली में गुरुवार को आयोजित नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट के कार्यक्रम द फ्यूचर ऑफ अर्बन इंडिया में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में भारत से कई अर्बन लोकल बॉडीज के अधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें उत्तर प्रदेश से गाजियाबाद नगर आयुक्त द्वारा गाजियाबाद नगर निगम में आत्मनिर्भरता को लेकर चल रहे कार्यों पर विचार साझा किए। नगर आयुक्त ने बताया कार्यक्रम में वर्ल्ड बैंक ग्रुप और एडीबी सहयोगी रहे। पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। जिसमें गाजियाबाद नगर निगम को भी अपने विचार रखने के लिए अवसर दिया गया।

शहरी नगर निकायों के वित्तीय एवं संसाधनों के संरचना को लेकर चर्चा हुई। जिसमें गाजियाबाद नगर निगम द्वारा ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड और टैक्स कलेक्शन को लेकर किया जा रहे बेहतर कार्यों को उपस्थित शहरी नगर निकायों के सामने प्रस्तुत किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने गाजियाबाद नगर निगम द्वारा रेवेन्यू बढ़ाने और संसाधनों को बढ़ाने के लिए किया जा रहे कार्यों की सराहना की। गाजियाबाद नगर आयुक्त के अलावा पैनल में संजीव कौशिक प्रिंसिपल फाइनेंशियल सेक्टर स्पेशलिस्ट एडीबी, मोहित सीनियर ऑपरेशन ऑफिसर आईएफसी, देवेंद्र कुमार पंत चीफ इकोनॉमिस्ट एंड हेड पब्लिक फाइनेंस इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च भी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा अपने-अपने विचारों को साझा किया गया। गाजियाबाद नगर निगम शहर हित और निगम हित में बेहतर कार्य कर रहा है।

जिसको उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में भी सरहाया जा रहा है। गाजियाबाद नगर निगम को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं को सफल बनाने में नगर आयुक्त अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। कार्यक्रम में कैलाश एन कार्तिक अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन असम, श्रीनाथ विश्वनाथ को-फाउंडर म्युनिसिपल फाइनेंस जनाग्रह, फाइनेंशियल सेक्टर स्पेशलिस्ट वर्ल्ड बैंक के साथ-साथ शालिनी अग्रवाल सूरत नगर निगम, जयदीप गांगुली जॉइंट म्युनिसिपल कमिश्नर और डॉक्टर श्रीदेवी कमिश्नर एंड डायरेक्टर म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन गवर्नमेंट ऑफ तेलंगाना से उपस्थित रही।