8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक करें प्रचार: अनिल कुमार

उदय भूमि
गाजियाबाद। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी 8 मार्च शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए,जिससे लोगों को लाभ मिल सकें। बैठक में एडीएम सिटी गंभीर सिंह, एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद, एसडीएम सदर अरुण दीक्षित, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार रवि कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर निगम, जीडीए, बैंक एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला जज अनिल कुमार ने कहा कि जनपद न्यायालय के वाट्सऐप चैनल पर जुड़े।

इससे जनपद न्यायालय से संबंधित सूचना मिलेगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 8 मार्च शनिवार को कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार दशम ने राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जन जागरूकता फैलाई जाए। जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराने के लिए अपने सुझाव भी दे सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत को आयोजित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक वादों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जा सके। जिससे लोगों को जल्द न्याय मिलने में सुविधा प्राप्त हो सके। राष्ट्रीय लोक अदालत में हर प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाता है।

उन्होंने आम जनता सहित सभी गणमान्यों से अपील की है कि वह जनपद न्यायालय के वाट्सऐप चैनल पर जुड़े। जिसमें उन्हें जनपद न्यायलय में हो रहे कार्यों,वादों सहित अन्य सूचनाएं समय-समय पर प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत एवं वाट्सऐप चैनल में जुडऩे के लिए अपने कार्यालय के बाहर बैनर लगाना सुनिश्चित करें। जिससे यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों को प्राप्त हो सकें और वह राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को निस्तारण करा सकें। वाट्सऐप चैनल पर मिलने वाली सूचनाओं का भी लाभ ले सकें। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के तत्वावधान में कचहरी परिसर में 8 मार्च शनिवार को किया जाएगा।