भारत विकास परिषद वसुंधरा वैशाली शाखा ने किया पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजन

उदय भूमि
गाजियाबाद। भारत विकास परिषद वसुंधरा वैशाली शाखा द्वारा रविवार को सेक्टर-15 वसुंधरा स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में पांच गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह सनातन रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। इस विवाह समारोह का संपूर्ण खर्च परिषद द्वारा उठाया गया, साथ ही नवविवाहित जोड़ों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं भी भेंट की गईं। शाखा अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने बताया कि परिषद द्वारा यह तीसरा सामूहिक विवाह आयोजन था और इसे सफल बनाने में बड़ी संख्या में समाजसेवियों ने सहयोग दिया।

इस अवसर पर परिषद के संरक्षक राकेश अग्रवाल, भाजपा नेता व पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल, गौरव अग्रवाल, रितु शर्मा, सुरभि गुप्ता, कुंतल वासने, लोकेश कुमार, आभा जिंदल, रेनू बंसल, शिव शंकर उपाध्याय, डीएन सिंह, कमल किशोर, लोकेंद्र श्रीवास्तव, प्रभात गुप्ता, विकास बंसल, नरेश अग्रवाल, शशि बजाज, अमित गोयल, संजय रुस्तगी, ममता शर्मा, मीरा गुप्ता, राजीव कुमार, जितेंद्र सिंह, संजीव धीमान और सोम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर परिषद के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने इसे सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने की प्रतिबद्धता जताई।