सूचना के अधिकार प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण,दिया प्रशिक्षण

जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर कार्यशाला में प्रजेंटेशन के जरिए किया प्रशिक्षित

गाजियाबाद। सूचना के अधिकार अधिनियम-2005(आरटीआई)के तहत जीडीए में आने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्वक कैस निस्तारण किया जाए। इसको लेकर शनिवार को जीडीए सभागार में कार्यशाला में अधिकारियों से लेकर लिपिकों को प्रशिक्षित किया गया। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जीडीए सभागार में एक दिवसीय कार्यशला का आयोजन किया गया। जिसमेंं जीडीए के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 में सूचना के अधिकार अधिनियम में सूचना के अधिकार नियमावली-2015 के तहत प्राप्त आरटीआई से संबंधित प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किए जाने के उद्देश्य से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड ट्रेनिंग यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड लखनऊ के रिटायर्ड डायरेक्टर राजेश मेहतानी ने कार्यशाला में जीडीए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय के तहत निस्तारण कर आवेदक को सूचना उपलब्ध कराए जाने के बारे में विस्तृत रूप से बताया। राजेश मेहतानी ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकांश लोगों द्वारा आरटीआई को हथियार के रूप मे इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में अधिनियम एवं नियमावली के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की आवश्यकता हैं। अधिनियम एवं नियमावली में स्पष्ट प्रावधान हैं कि किन सूचनाओं को दिया जा सकता हैं।

जबकि कौन सूचनाएं प्रकरण में आच्छादित नहीं हैं। उन्होंने कार्यशाला में हाईकोर्ट,सुप्रीमकोर्ट द्वारा पारित आदेशों का उल्लेख करते हुए अत्यन्त सरल भाषा में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आरटीआई की आवश्यकता एवं उसके निस्तारण की पद्धति से अवगत कराया गया। कार्यशलाा में जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह,अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह,फाइनेंस कंट्रोलर अशोक कुमार वाजपेयी,चीफ इंजीनियर मानवेंद्र कुमार सिंह,ओएसडी कनिका कौशिक,संयुक्त सचिव सुशील कुमार चौबे,अधिशासी अभियंता,सहायक अभियंता,विधि अधिकारी शशि भूषण राय समेत सभी अनुभागोंं के लिपिक उपस्थित रहे।