शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यो का म्युनिसिपल कमिश्रर ने लिया जायजा

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य म्युनिसिपल कमिश्रर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में शिथिलता मिलने पर म्युनिसिपल कमिश्रर ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शनिवार को म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने एसबीएम नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के साथ ग्राम हरसांव, गोविंदपुरम, कड़कड़ मॉडल साहिबाबाद में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का नरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान हरसांव स्थित तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। कड़कड़ मॉडल साहिबाबाद में निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग के अधिकारियों को वार्ड-43 की सफाई व्यवस्था 3 दिन में सुचारू करने के सख्त निर्देश दिए। म्युनिसिपल कमिश्रर ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी के साथ प्रदूषण की रोकथाम का भी विशेष ध्यान रखा जाए और क्षेत्र में सफाई कार्य प्रतिदिन किया जाए।

कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य एवं जलकल विभाग को म्युनिसिपल कमिश्रर ने निर्देश दिए की सड़को पर प्रतिदिन सफाई कार्य के साथ पानी के टैंकर द्वारा छिड़काव कार्य में भी तेजी लाए। स्वच्छता की स्थिति में पर्यावरणीय स्थिति भी स्वच्छ व स्वस्थ रहेगी।