उत्तर प्रदेश बना देश की आर्थिक शक्ति: नरेंद्र कश्यप

-उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल की उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक
-अपराध मुक्त हुआ उत्तर प्रदेश, निवेशकों के लिए बना अनुकूल राज्य

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा ने ‘उत्सव अभियानÓ के तहत मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। नवयुग मार्केट स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल यात्रा को लेकर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नरेंद्र कश्यप ने कहा कि 8 साल पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन आज यह देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरकर सामने आया है। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित हर क्षेत्र में सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से निकलकर एक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। 8 साल पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अपराध और अराजकता से जुड़ी थी, लेकिन आज यह देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में शामिल हो गया है।

संगठित अपराध पर कड़ा अंकुश लगाकर सरकार ने माफियाओं पर शिकंजा कसा और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने कर्ज माफी, सिंचाई सुविधाओं में सुधार और न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि जैसे बड़े कदम उठाए। इस मौके पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सदर विधायक संजीव शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, महामंत्री राजेश त्यागी, सौरभ जायसवाल, अमित त्यागी, अश्वनी शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, करण शर्मा, सोनू भाटी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दिलाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने जानकारी दी कि भाजपा की महानगर कार्यशाला और मंडल व विधानसभा में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 27 मार्च को विधानसभा वार प्रेस वार्ता आयोजित कर विधायकों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

इन्फ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक विकास
• उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से राज्य नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।
• गोरखपुर, कुशीनगर और जेवर में नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का निर्माण प्रदेश को वैश्विक स्तर से जोडऩे का कार्य कर रहा है।
• मेरठ-प्रयागराज और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स ने प्रदेश की कनेक्टिविटी को और मजबूत किया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य
• मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई गई और आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई।
• सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाया गया, जिससे शिक्षा का स्तर और मजबूत हुआ।
• महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वाड लागू किया गया।
• सरकारी नौकरियों और योजनाओं में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं
• अयोध्या, काशी और मथुरा को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया गया।
• भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रदेश के गौरव को और बढ़ा रहा है।
• गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए ‘जीरो पॉवर्टीÓ अभियान चलाया गया।
• उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, पीएम आवास योजना के तहत घर, और आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देकर जनता को सशक्त किया गया।