आईटीएस डेंटल कॉलेज में एस्थेटिक डेंटिस्ट्री पर कार्यशाला संपन्न, प्रतिभागियों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। आईटीएस डेंटल कॉलेज, दिल्ली-मेरठ रोड स्थित कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग द्वारा 24 और 25 मार्च को एस्थेटिक डेंटिस्ट्री पर कॉम्प्रिहेंसिव कोर्स के तीसरे मॉड्यूल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के दंत चिकित्सकों, एमडीएस एवं बीडीएस के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन एस्थेटिक डेंटिस्ट्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया और शोफू इंडिया के सहयोग से किया गया। इसे आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा के सहयोग से संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एस्थेटिक डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना था। इस कार्यशाला के गेस्ट स्पीकर डॉ. मोहन कुमार आर.एस., प्रोफेसर, प्रियदर्शिनी डेंटल कॉलेज, चेन्नई रहे। वे एस्थेटिक डेंटिस्ट्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव और आईएसीडीई के मानद महासचिव हैं और इस क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एस्थेटिक डेंटिस्ट्री के सिद्धांतों, उपचार विधियों और तकनीकों पर व्याख्यान दिया। इसके साथ ही, एंगल बिल्ड-अप, इनले, ऑनले और विनियर पर डेमोस्ट्रेशन एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

व्याख्यान, डेमोस्ट्रेशन और इंटरएक्टिव सत्रों का आयोजन
इस पाठ्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्याख्यान, इंटरएक्टिव सत्र, व्यावहारिक अभ्यास और प्रदर्शन के माध्यम से गहन ज्ञान और तकनीकी कौशल प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों के व्यावहारिक अनुभव को बढ़ाना और उन्हें एस्थेटिक डेंटिस्ट्री में विशेषज्ञता दिलाना था।

समापन समारोह में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के समापन समारोह में आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा एवं वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की उपस्थिति ने आयोजन को गौरवान्वित किया। उनके सहयोग और दृष्टिकोण ने दंत चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी, डीन-पीजी स्टडीज डॉ. सोनाली तनेजा और सभी दंत विभागों के एचओडी एवं फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित, सभी ने आईटीएस का किया धन्यवाद
समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। डॉ. सोनाली तनेजा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्थान, गेस्ट स्पीकर डॉ. मोहन कुमार आर.एस. और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के सफल समापन के बाद, सभी प्रतिभागियों ने एस्थेटिक डेंटिस्ट्री में नई तकनीकों और उच्च स्तरीय उपचार विधियों का ज्ञान प्राप्त करने के लिए आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा एवं वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का आभार व्यक्त किया।