एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी में टेक महिंद्रा का कैंपस प्लेसमेंट, 12 छात्रों का हुआ चयन

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। डासना स्थित एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टेक महिंद्रा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बी.बी.ए., बी.कॉम., बी.सी.ए., बी.टेक., बीएचएमसीटी, बीएससी (एचएचए), एम.बी.ए. और एम.सी.ए. के छात्रों ने भाग लिया। प्लेसमेंट प्रक्रिया की शुरुआत में कंपनी अधिकारियों ने टेक महिंद्रा के प्रोफाइल और जॉब डिस्क्रिप्शन की जानकारी दी। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन, ऑपरेशन राउंड और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

चयनित विद्यार्थियों को दी गई शुभकामनाएं
इस अवसर पर सुंदर दीप ग्रुप के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल, एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) प्रसेंनजीत कुमार, प्रो. वाइस चांसलर पीयूष श्रीवास्तव, आई.जी. पुलिस (से.नि.) रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रतन, निदेशक (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट) अमित भारद्वाज, इंजीनियरिंग निदेशक प्रो. (डॉ.) हरीश तलूजा, मैनेजमेंट उप निदेशक प्रो. (डॉ.) दीपा कंवर, होटल मैनेजमेंट निदेशक प्रो. (डॉ.) हरवीर सिंह सहित सभी कॉलेजों के निदेशक, विभागाध्यक्ष और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्लेसमेंट ड्राइव को छात्रों के करियर को नई दिशा देने वाला अवसर बताया और भविष्य में भी इस तरह के प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।