नि:शुल्क पिंक ई-रिक्शा: महिला स्वावलंबन-सशक्तिकरण का सर्वोत्तम प्रयास: डॉ. मंजू सिवाच

-भोजपुर विकास खंड क्षेत्र की 12 महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा किए वितरित

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। जनपद के विकास खंड भोजपुर के सभागार में मंगलवार को नि:शुल्क पिंक ई-रिक्शा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि मोदीनगर विधायक डॉ.मंजू सिवाच ने कहा कि महिलाओं को नि:शुल्क पिंक ई-रिक्शा का वितरण किया जाना महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण का सर्वोत्तम प्रयास है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉ.मंजू सिवाच,विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा विकास खंड की ग्राम पंचायतों में कार्यरत 12 महिलाओं के स्वंय सहायता समूहों को रीजेंट लाइटिंग लिमिटेड ओएसआर पार्टनर के माध्यम से नि:शुल्क पिंक ई-रिक्शा वितरित की।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समूह की महिलाओं के आर्थिक स्तर को ऊपर उठाना है। साथ ही महिलाएं अपने आजीविका के नए रास्ते अपनाकर अपने आर्थिक जीवन में बदलाव ला सके और अपने परिवार का आर्थिक योगदान कर सकें। महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण की ओर एक सर्वोत्तम प्रयास किया गया है। इस कार्यक्रम में समूह की विभिन्न महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुर विकास खंड अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि अधिकारी उपस्थित रहे। पिंक ई-रिक्शा प्राप्त करने वाली महिलाओं,समूहों व ग्राम पंचायतों से कौशल,कमल,राहील,फिरोज,उषा,दुर्गा मां,जायदा, उजाला, रीतू,गणेश,दीपा,अंजना,अंशु,साहना खातून,खुशबू,समीना,कृष्णा,पवन देवी, सरस्वती,चंद्रवती,लक्ष्मी,अनिसा,आरजू,मनोज आदि शामिल रहीं।