यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-10 में आईं 10 बड़ी कंपनियां

-स्कार्ट कुबोटा, हैवेल्स ने भी निवेश के लिए आगे आईं
-38000 करोड़ का निवेश व 35000 को रोजगार मिलेगा

उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। अब सेक्टर-10 में प्राधिकरण ने 10 बड़ी कंपनियों को जमीन आवंटित की है। इसमें स्कार्ट कुबोटा और हैवेल्स जैसी दिग्गज कंपनियां शामलि हैं। इससे यहां करीब 38000 करोड़ का निवेश व 35000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आने से यमुना प्राधिकरण के निवेशकों को लुभा रहा है। निवेशक भी यहां निवेश कर रहे हैं। सेक्टर-10 में औद्योगिक इकाइयों को जमीन आवंटित की जा चुकी है। इसमें 576 एकड़ जमीन है। हाल ही में इस सेक्टर में10 बड़ी-बड़ी कंपनियों को जमीन आवंटित की गई है। इसमें स्कॉट कबूटो और हैवेल्स प्रमुख कंपनी है। इसके अलावा औरिवोनप्रो तोषी ऑटोमेटिक सिस्टम प्रालि, पॉलीनोमस इंडस्ट्रीज प्रालि, एसेंट के सर्किट प्रालि, दक्ष किसान सेवा केंद्र, आदिटेक सेमीकंडक्टर प्रालि, पाइन वैली वेंचर्स प्रालि, मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रमुख हैं। इन कंपनियों को पांच एकड़ से दो सौं एकड़ तक जमीन आवंटित की गई है। इन कंपनियो के आने से यहां लगभग 38000 करोड़ का उद्योगिक निवेश होगा। साथ ही 35000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। यमुना प्राधिकरण नियमित अंतराल में आवासीय स्कीम लॉन्च की जा रही हैं। सभी को बेहतर परिणाम भी आ रहा है। प्राधिकरण के सेक्टर-10 में इकाई स्थापित करने के लिए देश-विदेश की कंपनियां आई हैं।

सेमीकंडक्टर में भी बढ़े कदम
सरकार की मंशा के अनुरूप यमुना प्राधिकरण भी सेमीकंडक्टर पार्क के जरिये भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने में जुटा है। वाहन, कंप्यूटर, लैपटाप, सेलफोन आदि के निर्माण में सेमीकंडक्टर बहुत जरूरी है। इसकी कमी से वाहन बाजार में दिक्कत हो रही है और इलेक्ट्रानिक उपकरणों के दामों में भी कमी नहीं आ रही है। आयात पर निर्भरता को खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर का उत्पादन होगा। सेमीकंडक्टर इकाई लगाने के लिए कंपनी को शत प्रतिशत एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) के तहत सरकार कंपनी को 75 प्रतिशत लैंड सब्सिडी, 100 करोड़ कैपिटल सब्सिडी, शोध व अनुसंधान के लिए दो करोड़, 10 वर्ष के लिए पीएफ सहित अन्य लाभ मिलेगा।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-10 में 10 बड़ी कंपनियों को जमीन आवंटित की गई है। इसमें स्कार्ट कुबोटा और हैवेल्स जैसी दिग्गज कंपनियां शामलि हैं। इससे यहां करीब 38000 करोड़ का निवेश होगा।
डॉ अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा