मुख्यमंत्री योगी ने किया ‘स्वच्छ मोहल्ला स्क्वॉड’ का अनावरण, स्कूली शिक्षा में स्वच्छता की पाठशाला जोडऩे की अपील

– इंदिरापुरम में समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने की नगर निगम की पहल की सराहना
– 100 स्कूलों में चला जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों में 5% तक बढ़ी स्वच्छता के प्रति समझ
– महापौर और नगर आयुक्त को मुख्यमंत्री ने दी बधाई, ट्रिपल आर अभियान में छात्राओं की भागीदारी सराहनीय

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ मोहल्ला स्क्वॉयड का अनावरण किया। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त के साथ नगर निगम अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में स्वच्छता और पर्यावरण की जिम्मेदारी को लेकर जागरूकता आएगी। गुरूवार को मुख्यमंत्री ने इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें गाजियाबाद नगर निगम का नाम देश में अहम स्थान प्राप्त कर रहा हैं। मुख्यमंत्री ने इसकी प्रशंसा की। साथ ही स्वच्छ मोहल्ला स्क्वॉयड की इंपैक्ट एनालिसिस रिपोर्ट का अनावरण भी किया।मुख्यमंंत्री ने महापौर और नगर आयुक्त की तारीफ करते हुए इससे गाजियाबाद गौरान्वित हुआ। स्वच्छ मोहल्ला स्क्वायड से पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। इसके क्रम में शहर के 100 स्कूलों में स्वच्छता की पाठशाला लगाई गई। प्री एग्जाम के बाद गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पोस्ट एग्जाम भी विद्यार्थियों का लिया गया। जिसमें प्री तथा पोस्ट एग्जाम के मध्य एक विशेष अंतर विद्यार्थियों में स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति 5 प्रतिशत की जागरूकता वृद्धि को दर्शाता है। नगर निगम द्वारा इसके अलावा स्वच्छता को लेकर वार्डों में सर्वे किया तथा इंपैक्ट एनालिसिस रिपोर्ट को भी तैयार किया गया।

गुरूवार को मुख्यमंत्री ने इसका अनावरण किया। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि नगर निगम के माध्यम से स्वच्छ मोहल्ला स्क्वायड़ अभियान चलाया गया। जिसमें पाया गया कि ट्रिपल आर मुहिम में छात्राओं का अधिक रुझान है छात्रों को भी ट्रिपल आर के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। कक्षा 7 और कक्षा 8 के विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूकता दिखाई दी। शिक्षकों में भी स्वच्छता की पाठशाला को अनिवार्य रूप से स्कूल में एजुकेशन में शामिल करने के लिए अपनी रुचि दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने महापौर व नगर आयुक्त समेत निगम अधिकारियों को इसकी शुभकामनाएं दी। अनावरण के दौरान महापौर, सांसद अतुल गर्ग, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक आदि उपस्थित रहे। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी गाजियाबाद नगर निगम को बधाई दी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की यह योजना सफल होती दिखाई दे रही हैं। मुख्यमंत्री से महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा स्वच्छता की पाठशाला हर विद्यार्थी के लिए अनिवार्य हो।

स्कूल एजुकेशन में स्वच्छता की पाठशाला को शामिल करने के लिए अपील की गई। गाजियाबाद नगर निगम स्वच्छता को विश्व स्तर तक भी पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसकी प्रशंसा दी। वहीं, नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी अधिकारियों तथा टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि स्वच्छ मोहल्ला स्क्वॉड अभियान का उद्देश्य गाजियाबाद को न सिर्फ स्वच्छ बनाना है, बल्कि हमारी नई पीढ़ी को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। इस अभियान के तहत 100 स्कूलों में स्वच्छता की पाठशालाएं चलाई गईं, जिससे विद्यार्थियों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। स्वच्छता सिर्फ एक मिशन नहीं, बल्कि जीवनशैली है। हमने प्री और पोस्ट एग्जाम के माध्यम से बच्चों की जागरूकता में 5 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी, जो उत्साहवर्धक है। हमारी कोशिश है कि स्वच्छता की पाठशाला को स्कूल एजुकेशन का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाए। नगर निगम टीम ने पूरे समर्पण से कार्य किया है और इस अभियान को जन आंदोलन में बदल दिया है। मुख्यमंत्री जी की सराहना हम सबके लिए प्रेरणा है।