उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। एक पेड़ मां के नाम अभियान में यमुना प्राधिकरण ने 56660 पौधे लगाए गए। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह व सीईओ राकेश कुमार सिंह ने सेक्टर-32 के ग्रीन बेल्ट में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
प्रदेश सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान में यमुना प्राधिकरण ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्राधिकरण को 44100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। प्राधिकरण ने 56660 पौधे लगाए गए। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह व सीईओ राकेश कुमार सिंह ने सेक्टर-32 के ग्रीन बेल्ट में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
अभियान में नीम, जामुन, पीपल, पिलखन, गुलमोहर, चकरेसिया, बरगद, आम, चंपा, अशोक, टिकोमा, चांदनी के पौधे लगाए गए। इस मौके पर एसीईओ नागेंद्र प्रताप सिंह, एसीईओ कपिल सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी शैंद्र सिंह, वरिष्ठ स्टाफ आफिसर नंद किशोर सुंदरियाल, जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी, जीएम वित्त अशोक कुमार सिंह, डीजीएम आलोक कुमार राय, उद्यान निदेशक आनंद मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
















