गाजियाबाद। बीएसएनएल के ट्रेनिंग सेंटर एएलटीटीसी गाजियाबाद में नोएडा व ग्रेटर नोएडा के इंजीनियरिंग के छात्रों को प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू हो गई है। ऑनलाइन प्रशिक्षण के जरिये उन्होंने आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए यह सेंटर शैक्षिक संस्थानों से संपर्क करेगा। एएलटीटीसी के नव नियुक्त मुख्य महाप्रबंधक सुभाष चंद्र ने कहा कि एकेटीयू के नोएडा व ग्रेटर नोएडा के के छात्रों को कोरोना काल में भी विशेष आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए संस्थान ने योजना बना ली है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र विदेशी छात्रों को भी प्रशिक्षण दिया जाता है। दूसरे देशों के टेलीकॉम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी प्रशिक्षण के लिए आते हैं। इसके साथ ही छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी मुहिम शुरू की गई है। इसमें नोएडा व ग्रेटर नोएडा के इंजीनियरिंग के छात्रों को प्रशिक्षत किया जाएगा। संस्थान के सहायक निदेशक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि इस सेंटर के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कैलेंडर बना दिया गया है। उसी के अनुरूप काम चल रहा है। बताते चलें कि सुभाषचन्द ने पहली दिसम्बर को पदभार ग्रहण किया है। सुभाषचन्द आइआइटी रुड़की से 1983 बैच के पासआउट हैं। 1985 बैच के आइटीएस आफिसर हैं। उन्होंने आइटीयू, जिनेवा, सीटीओ, एसियान देशों, एपीटी, नेपाल टेलीकाम के दूर संचार अधिकारियों के लिये ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया है।
















