चीन की घटना, राहत एवं बचाव कार्य शुरू
बीजिंग। चीन के कोयला खदान में बड़ा हादसा सामने आया है। कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढऩे के कारण कम से कम 18 मजदूरों की जान चली गई। इस घटना के बाद सरकारी मशीनरी में एकाएक हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बचाव एवं राहत कार्य तेजी से चल रहा है। मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक यह घटना चोंगकिंग नगर निगम के योगचुआन जनपद स्थित दियाओशुइदोंग कोयला खदान में शुक्रवार की शाम 5 बजे की है। शिन्हुआ ने बताया कि कोयला खदान में अचानक कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ गया। ऐसे में वहां कार्यरत 18 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम आनन-फानन में मौके पर आ पहुंची। संयुक्त टीम कोयला खदान के उस हिस्से में पहुंचने की कोशिश कर रही है, जहां मजदूर फंसे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना से सरकारी तंत्र में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना से कोयला खदान में एहतियात बरते जाने को लेकर बनाए गए नियमों में लापरवाही भी सामने आई है। उधर, स्थानीय आपात प्रबंधन विभाग ने बताया कि दियाओशुइदोंग कोयला खदान से साल 1975 में खनन की शुरुआत हुई थी। साल 1998 में इसे निजी हाथों में दे दिया गया। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,20,000 टन कोयला है। शिन्हुआ ने बताया कि वर्ष 2013 में भी इसी खदान में जहरीली हाइड्रोजन सल्फाइड का रिसाव हो गया था। उस घटना में 3 मजदूरों की मौत हो गई थी। 2 अन्य मजदूर घायल हो गए थे।















