गाजियाबाद से बॉलीवुड तक: समरकूल-थर्माकूल का जलवा, अजय-सैफ बने नए चेहरे

-सलमान खान के बाद अब अजय देवगन और सैफ अली खान के साथ उड़ान भर रहा गाजियाबाद का ब्रांड, सपनावत में मां वैष्णो धाम का भव्य निर्माण बना चर्चा का केंद्र
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद का गौरव बन चुके समरकूल और थर्माकूल ने आज एक नई ऊंचाई छू ली है। अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और नवाचार की बदौलत पहचान बनाने वाले इस समूह ने अब बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारों को अपने साथ जोड़ा है। जहां सुपरस्टार अजय देवगन समरकूल के ब्रांड एंबेसडर बने हैं, वहीं सैफ अली खान थर्माकूल का चेहरा बन गए हैं। इससे पहले सलमान खान के साथ भी समरकूल परिवार का जुड़ाव रहा है, जो यह साबित करता है कि यह ब्रांड अब देश के सबसे बड़े नामों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। समरकूल के चेयरमैन संजीन गुप्ता और राजीव गुप्ता, अपने सुपुत्रों के साथ मिलकर उद्योग की दुनिया में एक नया इतिहास लिख रहे हैं। दोनों भाई न केवल व्यापारिक रूप से कुशल हैं, बल्कि अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन क्वालिटी देने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।
संजीव गुप्ता ने बताया कि हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि उपभोक्ता को उच्च गुणवत्ता वाले, टिकाऊ और किफायती उत्पाद मिलें। समरकूल परिवार का रिश्ता बॉलीवुड से पुराना है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर में भी इस समूह की अहम भूमिका रही है। अब अजय देवगन और सैफ अली खान जैसे सितारों के जुडऩे से न केवल ब्रांड की पहचान मजबूत हुई है, बल्कि यह एक राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय नाम बन चुका है। समरकूल परिवार ने सिर्फ उद्योग में ही नहीं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सपनावत में मां वैष्णो धाम का भव्य निर्माण इस बात का प्रमाण है।
कटरा स्थित असली वैष्णो देवी मंदिर की तरह इस धाम का निर्माण कराया गया है और यहां स्थापित ज्योति सीधे वैष्णो धाम से लाकर रखी गई है। यहां रोज़ाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गुप्ता बंधु लोकल फॉर वोकल की नीति पर काम कर रहे हैं। आधुनिक तकनीक और भारतीय मूल्यों को मिलाकर यह समूह न केवल देशभर में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। समरकूल-थर्माकूल को केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। यह सिर्फ व्यवसायिक सफलता नहीं, बल्कि मेहनत, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का नतीजा है।
संजीन गुप्ता

का कहना है कि हम आने वाले समय में अपने उत्पादों को नई तकनीक, बेहतर डिज़ाइन और और भी उन्नत सुविधाओं के साथ बाजार में उतारेंगे। हमारा लक्ष्य है कि गाजियाबाद का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो। हमारा हमेशा यही प्रयास रहा है कि ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पाद मिलें। लोकल फॉर वोकल की नीति पर चलते हुए हमने हर स्तर पर टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन में सुधार किया है। सलमान खान के साथ हमारा जुड़ाव हमारे लिए गर्व का विषय रहा, और अब अजय देवगन जैसे सुपरस्टार का ब्रांड से जुडऩा हमारी मेहनत और भरोसे की जीत है। हम सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि एक परिवार हैं जो गुणवत्ता और विश्वास को सबसे ऊपर रखते हैं।

राजीव गुप्ता
राजीव गुप्ता ने बताया कि थर्माकूल की यात्रा एक छोटे से प्रयास से शुरू हुई थी, लेकिन आज यह देश के हर हिस्से में अपनी पहचान बना चुका है। सैफ अली खान का ब्रांड से जुडऩा हमारे लिए एक नए युग की शुरुआत है। हमारा लक्ष्य सिर्फ कारोबार बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसे उत्पाद देना है जो उपभोक्ताओं की उम्मीदों से आगे हों। हम आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएंगे।