उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारी यूनियन का चुनाव होगा। मतदान सुबह 9 बजे शुरू होगा दोपहर बाद मतगणना होगी। शाम तक चुनाव परिणाम आ जाएंगे। यूनियन चुनाव में कांटे की टक्कर दिख रहा है। दोनों पैनल के प्रत्याशियों के पसीने छूट रहे हैं। माहौल गर्म है और दोनों पैनलों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कर्मचारियों ने मतदान से पहले भले ही खुलकर कुछ न कहा हो, लेकिन उनकी चुप्पी और इशारे बहुत कुछ बयां कर रहे हैं। बातचीत के दौरान वे साफ शब्दों से परहेज कर रहे हैं, मगर मुस्कान, हावभाव और हल्के-फुल्के इशारों से यह संकेत दे रहे हैं कि उनका मन किस ओर झुक चुका है। यही वजह है कि चुनावी रणभूमि में माहौल और भी दिलचस्प हो गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि मतपेटियों के खुलने के बाद कर्मचारियों के इन इशारों का सच सामने आता है या तस्वीर उलटकर कुछ और कहानी बयां करती है।
जो भी जीते वह सभी कर्मचारी को मुख्यधारा में रखे। कर्मचारी हित में यूनियन काम करे यह जरूरी है। इसी भाव को रखने वाले पैनल के पक्ष में अधिक मतदान होगा।
: पूरन शर्मा

हार जीत मतदाता तय करेंगे। जीत रविंद्र कुमार पैनल की होगी। कर्मचारियों के बीच में युवा और उभरता हुआ चेहरा कुलदीप शर्मा है। जो सबसे अधिक लोकप्रिय है।
: प्रदीप शर्मा

कर्मचारियों का हित और कर्मचारियों की एकता महत्वपूर्ण है। कोई भी पैनल जीते सभी को मिलकर एक साथ काम करना चाहिये। इसमें कर्मचारियों का लाभ समाहित है।
: चौब सिंह

कल रात मैंने तय किया कि किसे मत देना है। मुझे स्वतंत्र रूप से मत देने का अधिकार है। पूरी रात सोचना है कि मेरा मत सही जगह जाये।
: योगेश कुमार

रविंद्र कुमार वाला पैनल जीतेगा। मुझे अनुभव है और मेरा अनुभव कहता है कि घोड़ा चिन्ह वाले पैनल की बहुत ज्यादा वोटों से जीत होगी।
: रघुवीर सिंह

दोनों पैनल में कांटे की टक्कर है। जो भी जीतेगा वह कर्मचारियों के हित में काम करेगा। सभी को मिलकर काम करना चाहिये।
: शिवकुमार शर्मा

चुनाव में कोई टक्कर नहीं है। शेर दिल्ली के पिंजरे में बंद है और घोड़ा गाजियाबाद में दौड़ रहा है। रविंद्र कुमार पैनल की जीत होगी।
: राकेश यादव

रविंद्र कुमार पैनल की शत प्रतिशत जीत सुनिश्चित है। सभी वर्ग के कर्मचारी घोड़ा चुनाव चिन्ह के साथ हैं।
: चतरपाल

जीत तो अनुराग नागर पैनल की ही होगी। इस पैनल में काम करने वाले लोग हैं। कर्मचारियों का भरोसा शेर के निशान पर है।
: आशुतोष विभाकर

कर्मचारी यूनियन का चुनाव है। सभी कर्मचारी हैं। ऐसे में प्रतिद्वंता सिर्फ चुनाव तक होना चाहिये। मतगणना के बाद सभी को मिलकर काम करना चाहिये।
: संगीत मंगल

















