-डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने जारी किया आदेश, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था सुधार मुख्य लक्ष्य
-विजयनगर, कोतवाली नगर और कविनगर थानों में सबसे ज्यादा अदला-बदली
-फेरबदल से पुलिस व्यवस्था होगी और चुस्त, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: धवल जायसवाल
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। अपराध और कानून-व्यवस्था पर और अधिक सख्ती के लिए पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने गुरुवार को एक अहम आदेश जारी कर एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों और दो दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। इस कदम को पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और जनता से बेहतर तालमेल के उद्देश्य से उठाया गया है।
जारी आदेश के अनुसार विजयनगर, कोतवाली नगर और कविनगर थाना क्षेत्रों में सबसे ज्यादा अदला-बदली की गई है। विजयनगर थाने में तैनात अंकित राठौर को चौकी प्रभारी नवयुग मार्केट कोतवाली का दायित्व सौंपा गया है, जबकि अब तक इस जिम्मेदारी को निभा रहे संदीप कुमार को कोतवाली नगर भेजा गया है। विजयनगर थाने के मनीष वर्मा को चौकी प्रभारी डासना गेट बनाया गया है और यहां तैनात मुकेश कुमार को लाइन भेज दिया गया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अशपाल को हल्का प्रभारी सेक्टर-3 राजनगर बनाया गया है, वहीं कविनगर थाने के तिरेंद्र सिंह अब सिविल लाइन चौकी प्रभारी होंगे।
पुलिस लाइन में तैनात प्रशांत रावत को हल्का प्रभारी सेक्टर-23 बनाया गया है और यहां की जिम्मेदारी संभाल रहे ओमप्रकाश बघेल को मधुबन बापूधाम भेजा गया है। कोतवाली नगर के सोनू को हल्का प्रभारी जल निगम विजयनगर की जिम्मेदारी दी गई है। डीसीपी सिटी ने अपने पीआरओ के रूप में साइबर सेल मधुबन बापूधाम के मोहित कुमार को नियुक्त किया है। वहीं, पीआरओ पुलिस उपायुक्त नगर जोन देवेश कुमार सिंह को हल्का प्रभारी पुराना बस अड्डा की जिम्मेदारी दी गई है। हल्का प्रभारी जल निगम रहे दिनेश कुमार को अब कविनगर में तैनात किया गया है। इसके अलावा कविनगर थाने के ऋषभ तिवारी को चौकी प्रभारी मेरठ तिराहा सिहानीगेट बनाया गया है। पुलिस लाइन के भूपेंद्र सिंह और विजयनगर थाने के सचिन कुमार को कोतवाली नगर भेजा गया है।
नगर जोन में तैनात भुदेव सिंह को कविनगर जिम्मेदारी मिली है। राजीव कुमार, दाराचंद और वीरपाल सिंह को नंदग्राम थाना क्षेत्र में भेजा गया है। नफीसुद्दीन को सिहानीगेट, अरुण कुमार और राजकुमार भास्कर को विजयनगर, जबकि महेशचंद, नरेश कुमार राजौरा और मुकेशचंद को कविनगर तैनाती मिली है। इसके अलावा नरेंद्र सिंह और प्रमोद शर्मा को मधुबन बापूधाम थाने में भेजा गया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने कहा कि इस फेरबदल का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना है। बदलते हालात और चुनौतियों को देखते हुए जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है ताकि अपराधियों पर नकेल कसी जा सके और आमजन को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सके।
पुलिस महकमे में यह फेरबदल जनता को बेहतर सुरक्षा देने और अपराध नियंत्रण को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। बदलते हालात और चुनौतियों को देखते हुए जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण जरूरी था। इस बदलाव से क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी। हमारा मुख्य लक्ष्य कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना और आमजन का विश्वास बढ़ाना है।
धवल जायसवाल
डीसीपी सिटी
















