लव जेहाद : हिंदू लड़की के जीवन से खिलवाड़

दिल्ली में एफआईआर दर्ज, 3 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में लव जेहाद का मामला प्रकाश में आया है। मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को झांसा देकर शादी कर ली। लंबे समय तक आरोपी असल पहचान को छुपाए रहा। भेद खुलने और पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि रोहिणी के प्रेम नगर में युवती सपरिवार रहती है। लगभग 5 साल पहले सोशल मीडिया पर युवती की युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने खुद को हिंदू परिवार से बताकर अपना पता किराडी का बताया। बाद में जागरण में युवती की मुलाकात युवक से हुई। संपर्क बढ़ने पर दोनों में प्यार हो गया। 14 अगस्त 2020 को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद पति पीड़िता को अपने घर नहीं ले गया। शक होने पर वह खुद 8 दिसंबर को उसके घर जा पहुंची। वहां जाकर मालूम पड़ा कि जिसके साथ उसने शादी की है वह हिंदू नहीं मुस्लिम है। आरोपी का असली नाम अख्तर है। विरोध करने पर पीड़िता के साथ आरोपी अख्तर, उसके भाई अफजल, अरशद और पिता मौहम्मद इदरीश ने गाली-गलौच कर मारपीट की। यही नहीं अख्तर के दोनों भाइयों ने पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने की भी कोशिश की। इसके बाद पीड़िता ने कुछ नागरिकों की सहायता से पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस प्रकरण में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच चल रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में लव जेहाद के मामले निरंतर प्रकाश में आ रहे हैं। इन मामलों पर अंकुश लगाने को उप्र सरकार ने कुछ दिन पहले नया कानून भी लागू किया है।