समस्याओं के समाधान को इंटीग्रेटेड कमांड व कॉल सेंटर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र
गाजियाबाद। इंटीग्रेटेड कमांड व कॉल सेंटर के लिए युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से पुरस्कृत किया गया है। नगर निगम द्वारा जनता की समस्याओं का समाधान कॉल सेंटर के माध्यम से किया जाता है। नगर निगम के प्रत्येक विभाग की समस्या को कॉल सेंटर में निश्चित समयावधि के अंतर्गत निस्तारित किया जाता है, जिससे आधुनिक युग में शहर की जनता को काफी सुविधा मिली है।इंटीग्रेटेड कमांड एंड कॉल सेंटर के सदुपयोग के प्रचार हेतु मेयर आशा शर्मा व युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर द्वारा जन चौपाल के माध्यम से जनता को जागरूक कराया गया है।
इस क्रम में डिजिटल गवर्नेंस के माध्यम से एमएनसी कंपनी एलेट्स टेक्नो मीडिया द्वारा नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी व पार्षदों ने नगर निगम की इस पहल पर का आभार जताया। मेयर आशा शर्मा तथा एलेट्स टेक्नो मीडिया कंपनी के संस्थापक डॉ. राजीव गुप्ता ने युनिसिपल कमिश्रर को बधाई दी है।
















