महावीर जयंती पर कौशांबी में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा क्षेत्र

-भगवान महावीर की आरती व स्वागत से भक्तिमय हुआ वातावरण
-कौशांबीवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया शोभायात्रा का भव्य अभिनंदन

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर कौशांबी क्षेत्र में मंगलवार को श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महावीर के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। शोभायात्रा का मार्ग भर कौशांबी निवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया तथा भगवान महावीर जी की आरती उतारकर मंगलकामनाएं की गईं। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल मनोज विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने मिलकर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। समारोह में प्रमुख रूप से मनीष जैन, अनुदीप जैन, नव निर्वाचित जयपुरिया एन्क्लेव सोसाइटी के महासचिव पवन गुप्ता, ऋतु जैन, अमिता जैन, मुकेश जैन, विकास जैन, गौरव जैन, मोहित जैन, नीतू जैन, अनुराधा जैन, रितिक जैन, निशि जैन, मंजू जैन, वीर बाल जैन, शिमला जैन, उत्सव जैन, मीतू जैन, अनीता जैन, अजय जैन, अनुज जैन, रेनू जैन, लक्ष्य जैन, निखिल जैन, प्रणय जैन, तमन्ना जैन, अध्ययन जैन, शुभम जैन, वंश जैन, गरिमा जैन अरोड़ा, राजेंद्र गोयल, मुदित दीक्षित, धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक भजनों, जयकारों और आध्यात्मिक वातावरण ने महावीर जयंती को यादगार बना दिया। शोभायात्रा ने समाज में भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश देते हुए क्षेत्र को पूर्णत: धार्मिक रंग में रंग दिया।