हरियाणा में 3 दिन टोल प्लाजा कराएंगे फ्री
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का सोमवार को 26वां दिन है। किसानों ने अब क्रमिक अनशन की शुरुआत की है। प्रत्येक धरना स्थल पर प्रतिदिन 11 किसान भूख हड़ताल करेंगे। किसानों ने 25 से 27 दिसम्बर तक हरियाणा में सभी टोल प्लाजा फ्री कराने की चेतावनी भी दी है। उधर, केंद्र सरकार ने सभी किसान संगठनों ने पत्र भेजकर बातचीत का आमंत्रण दिया है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन बदस्तूर जारी है। दिल्ली में विभिन्न बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान डटे हैं। किसान आंदोलन का आज 26वां दिन हो गया है, मगर स्थिति जस की तस है। सरकार और किसान संगठनों के बीच गतिरोध कायम है। नाराज किसानों ने अब क्रमिक अनशन का सहारा लिया है। प्रत्येक धरना स्थल पर प्रतिदिन 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सोमवार से इसकी शुरूआत कर दी गई। इसके अलावा 25 से 27 दिसंबर तक हरियाणा में सभी टोल प्लाजा फ्री कराने की चेतावनी दी गई है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों की मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। टिकैत ने कहा कि किसानों ने संघर्ष के लिए लंबी तैयारी कर रखी है। आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा है। आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की चिट्ठी मिलेगी, तो जवाब दिया जाएगा। सरकार से चर्चा के लिए किसान हमेशा तैयार हैं, मगर सरकार पहले ही कह रही है कि कानून वापसी नहीं होंगे। यदि सरकार अपनी जिद पर है, तो हम भी कह रहे हैं कि कानून वापस करें। उधर, किसान आंदोलन की समाप्ति की फिलहाल कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे सरकार की मुश्किलें निरंतर बढ़ रही हैं। सरकार ने अब सभी 40 किसान संगठनों को पत्र भेजकर वार्ता का न्यौता दिया है। सरकार ने किसानों से वार्ता के लिए समय बताने की अपील भी की है।















