गाजियाबाद। 400 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी से विभिन्न बैंक की शाखाओं से लोन कराकर हड़पने वाले लोन माफिया लक्ष्य तंवर के साथी एवं ऑफिस के चपरासी निरंजन को एसआईटी की टीम एवं कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि इस घोटाले में गठित एसआईटी टीम के इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह,एसआईटी के दारोगा श्रीनिवास, शिवाजीत सिंह टीम के साथ लोन माफिया लक्ष्य तंवर के साथी निरंजन पुत्र कामेश्वर ठाकुर निवासी कल्लूपुरा मूल पता ग्राम बिसनपुर साहबगंज जनपद बाका बिहार को गिरफ्तार किया गया।कोतवाली प्रभारी अमित खारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए निरंजन लोन माफिया लक्ष्य तंवर के लोहियानगर स्थित ऑफिस में चपरासी था। लक्ष्य तंवर के साथ मिलकर लोगों को विश्वास में लेकर उनके साथ धोखाधड़ी करता था।
लोगों के साथ धोखाधड़ी करने एवं बैंकों से लोन कराने में लक्ष्य तंवर का सहयोग करता था।फर्जी तरीके से मकान की रजिस्ट्री कराने के दौरान गवाह पक्ष के रूप में अपना फोटो एवं हस्ताक्षर करता था।इसके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।48 पव्वे शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार:नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि चौकी इंचार्ज अनंगपाल राठी,दारोगा मोहन सिंह टीम के साथ शराब की तस्करी करने वाले दो शातिर शराब तस्कर को 48 पव्वा रेस व्हिस्की अरूणाचल मार्का शराब एवं चाकू समेत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए शराब तस्कर सानू उर्फ सुहैल पुत्र साविर मलिक निवासी गोशाला फाटक कैला भट्टा,जुवैर पुत्र नवाव कुरैशी निवासी रेलवे लाइन किनारे कैला भट्टा को जीटी रोड मोहननगर चानना इलेक्ट्रिक दुकान के सामने फ्लाईओवर के नीचे से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अवैध रूप से अरूणाचल मार्का शराब लाकर उसे महंगे दाम में बेचकर खर्चा चलाते थे।
















