-सीधे मसूरी थाने पहुंचे एसएसपी, लिया ताबड़तोड़ एक्शन
-लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी सस्पेंड व पांच पुलिसकर्र्मी लाइन हाजिर
Suspended- गाजियाबाद। जनपद के थानों में पीडि़तों की शिकायत पर कार्रवाई न करना इन दिनों गैर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर काफी भारी पड़ रहा है। हालाकि जनपद में चार्ज लेने के दौरान ही एसएसपी अमित पाठक ने सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को सख्त हिदायत दी थी कि कार्यो में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नही की जाएगी। मगर उनकी दी गई हिदायत को कुछ पुलिसकर्मियों ने नजर अंदाज कर दिया, जिसका खामियाजा आज फिर कुछ पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ा है।
मसूरी थाने में छात्रा के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं करने पर खुद एसएसपी अमित पाठक थाने में पहुंच गए। छात्रा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, शुक्रवार को एसएसपी अमित पाठक ने इस मामले में गैर जिम्मेदाराना हरकत करने और रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर चौकी इंचार्ज को जहां Suspended कर दिया। वहीं, दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने इस प्रकरण में चौकी इंचार्ज इच्छाराम और हेडकांस्टेबल सतेंद्र मलिक को तत्काल Suspend कर दिया गया। जबकि दारोगा अनुराग सिंह, अंकित राठौर के अलावा हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार समेत छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो छात्रा ने इसकी शिकायत ऊपर कर दी और लोकल पुलिस को लेने के देने पड़ गए। एसएसपी ने इनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। एसएसपी की इस कार्रवाई के चलते पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। मसूरी की बीए प्रथम की छात्रा प्रवेश गहलोत से मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी अमित पाठक को खुद थाने जाना पड़ा। वह तब गए जब छात्रा ने गुरूवार को उनके दफ्तर पहुंचकर उनसे पूछा, आखिर मेरी रिपोर्ट कौन दर्ज करेगा, यूपी-112 वालों ने चौकी भेजा, चौकी वाले कहते हैं कि ई-एफआईआर दर्ज करा लो, यह हो नहीं रही है। इस पर एसएसपी ने मसूरी थाने में पहले केस दर्ज कराया, फिर रिपोर्ट दर्ज न करने पर आठ पुलिसवालों पर कार्रवाई कर दी। इनमें चौकी इंचार्ज और सिपाही को Suspend किया गया है। अन्य छह लाइन हाजिर किए गए हैं। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। एसएसपी ने थाने पर ही एसपी प्रोटोकॉल सुभाष चंद्र गंगवार व यूपी-112 के नोडल अधिकारी भी बुला लिए थे। एसएसपी का कहना है कि पीआरवी पर तैनात दो पुलिसकर्मी, लेपर्ड पर तैनात दो पुलिसकर्मी तथा गार्डन एनक्लेव चौकी के दरोगा व एक हेड कांस्टेबल पूरे मामले में दोषी पाए गए हैं। गार्डन एनक्लेव के चौकी इंचार्ज इच्छा राम और सिपाही सतेंद्र सिंह को Suspend किया गया है। बाकी को लाइन हाजिर कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
एसएसपी ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज न हो तो यहां करें शिकायत:
पुलिस रिपोर्ट न दर्ज न करें तो एसएसपी के नंबर-9643322900, एसपी ग्रामीण के नंबर 9643322902, एसपी सिटी प्रथम के नंबर 9643322901 तथा एसपी सिटी सेकेंड 9643322903 के नंबर पर शिकायत की जा सकती है।















