दो गौ तस्कर गिरफ्तार चार फरार

शिवगढ़ी में गोकशी की घटना को अंजाम देकर फरार हुए थे आरोपी

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़। हापुड़ के शिवगढ़ी में 7 अक्टूबर को गोकशी की घटना को अंजाम देकर फरार थे। आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अभी चार आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उनके पास से गोकशी में प्रयुक्त किए गए उपकरण भी बरामद किए हैं। उनके पास पशुओं को बेहोश करने के लिए इंजेक्शन  रस्सी आदि सामान बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी सुबोध सक्सेना ने बताया कि बीती रात्रि चितौली रोड पर पुलिस गश्त कर रही थी। तभी एक खंडहर में कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने जैसे ही उनको टोकातो वह भागने लगे। पुलिस ने भागने वालों में से 2 लोगों को पकड़ लिया। जिन्होंने अपना नाम सद्दाम भाई आजम बताया। पकड़े गए बदमाश गोकशी गैंग के सदस्य हैं। इन्होंने गत 7 अक्टूबर को शिवगढ़ी में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। यह घटना के बाद से फरार चल रहे थे।