• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Wednesday, July 29, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home Breaking News सुशांत सिंह राजपूत डेथ मिस्ट्री: रिया चक्रवर्ती को चप्पे-चप्पे पर तलाश रही...

सुशांत सिंह राजपूत डेथ मिस्ट्री: रिया चक्रवर्ती को चप्पे-चप्पे पर तलाश रही बिहार पुलिस

August 3, 2020

सुशांत के परिजनों का आरोप टोने-टोटके के लिए सुशांत के एकाउंट से रिया चक्रवती निकालती थी पैसे

उदय भूमि ब्यूरो
मुंबई/ पटना। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की डेथ मिस्ट्री का पता लगाने के लिए बिहार पुलिस रिया चक्रवती को हर संभावित लोकेशन पर तलाश रही है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में सुशांत के पिता केके सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। पहले जहां रिया चक्रवर्ती सीबीआई जांच की मांग कर रही थी वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गई है। रिया किसी अंडर ग्राउंड लोकेशन पर छिपी हुई है। दो दिन पहले उसका वीडियो वायरल हुआ था लेकिन उसके लोकेशन का पता नहीं लगा है।
सुशांत सिंह की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को प्राइम सस्पेक्ट माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो रिया और उनके परिवार ने तीन से चार दिन पहले मुंबई छोड़ दी है। वह रातों-रात कहीं चले गए हैं। रिया के बिल्डिंग मैनेजर का कहना है कि चक्रवर्ती परिवार, पिता, मां, भाई और खुद रिया ने मुंबई वाला अपार्टमेंट खाली कर दिया है। बड़े-बड़े सूटकेस के साथ वह नीले रंग की गाड़ी में बैठकर कहीं चले गए हैं। लेकिन वह लोग कहां गये इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूत्र बताते हैैं कि संभव है कि वह किसी फार्म हाउस में परिवार के साथ छिपी हो। वहीं, बिहार के डीजीपी का कहना है कि मुंबई उन्होंने एक स्पेशल टीम भेजी है। फिलहाल रिया की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। जांच टीम केस की हर बारीक पहलुओं पर छानबीन कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का दावा है कि टोने-टोटके के लिए रिया ने उसके एकाउंट से 2.93 लाख रुपये निकाले। उधर, रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केस को मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की मांग की। रिया ने कहा है कि उनका सुशांत की आत्महत्या में कोई हाथ नहीं हैै। याचिका में रिया ने यह बात कबूल की है कि पिछले एक साल से वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थीं।

  • TAGS
  • Bihar police
  • Bihar police searching for Riya
  • black magic
  • Bollywood
  • Riya Chakrabarty black magic
  • Riya Chakraborty
  • Sushant Singh Rajput
  • Sushant singh rajput Bank Account
  • Sushant Singh Rajput Death Mystery
  • पटना
  • बिहार पुलिस
  • रिया चक्रवती
  • सीबीआई जांच
  • सुशांत सिंह राजपूत
Previous articleगुजरात में 74 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, सरकार ने किया बड़ा फेरबदल
Next articleडिस्कॉम पर बिजली उत्पादक कंपनियों का बकाया 47 प्रतिशत बढ़कर हुआ 1.33 लाख करोड़
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

पेड़ों की कटाई और प्लास्टिक से मानव अस्तित्व पर संकट : नवनीत पांडे

कांवड़ यात्रा पर ट्रैफिक का महा प्लान: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे 7 अगस्त से बंद, भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

बारिश के दौरान जलभराव से निपटने को फील्ड में मुस्तैद रहे प्राधिकरणकर्मी

गाज़ियाबाद

कांवड़ यात्रा पर ट्रैफिक का महा प्लान: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे 7 अगस्त...

कांवड़ यात्रा में सेवा का नया मॉडल: अमित तिवारी की निगरानी...

आस्था की सुरक्षा का अभेद्य कवच बनेगा दमकल विभाग: कांवड़ मार्ग...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

तिहाड़ की सलाखों से चल रहा था मौत का नेटवर्क, ‘ऑपरेशन...

गाजियाबाद में कोख के कातिलों का काला साम्राज्य ध्वस्त, चलती कार...

इश्क और ऐशो-आराम की चाह ने बनाया करोड़ों की चोरी का...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi