विधानसभा उपचुनाव: 50 मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए सोमवार को विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में 50 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सहप्रभारी कार्मिक एवं जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मोहम्मद लतीफ ,डीसी पवन कुमार आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण  सुबह 11 बजे से 2 बजे तक 20 सैद्धांतिक एवं 30 ईवीएम मास्टर ट्रेनर्स तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 6 जोनल ओर 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट को सुपर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

चार सुपर मास्टर ट्रेनर में मुल्तानीमल मोदी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर श्रवण कुमार, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के प्रोफेसर अनिल गोविंदम और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर सौरभ कुमार व अखिलेश दत्त ने दो पालियों में यह प्रशिक्षण पूरा कराया। पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक 20 सैद्धांतिक और 30 ईवीएम मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षित किया गया।