यमुना प्राधिकरण में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

-गांधी और शास्त्री के सिद्धांतों एवं आदर्शों को आत्मसात करें युवा: डॉ. अरुणवीर सिंह

ग्रेटर नोएडा। जनपद में सोमवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही दोनों नेताओं के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। वहीं, कई जगह पर सफाई अभियान चलाया गया और लोगों से सफाई पर ध्यान देने की अपील की गई।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर यमुना प्राधिकरण में सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा सत्य और अहिंसा से भ्रष्टाचार का समूल नाश होगा। गांधी जी के आह्वान पर युवाओं ने आजादी के आंदोलन को धार दिया था। हम सभी को गांधी और शास्त्री जी के सिद्धांतों, विचारों एवं आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। अफसरों से कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन करते हुए पात्रों को लाभान्वित कराएं। कहा कि गांधी जी के स्वच्छता विषयक विचारों से प्रेरणा लेकर सभी लोग अपने घर एवं आस पड़ोस में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने महात्मा गांधी से संबंधित दक्षिण अफ्रीका का वृतांत सुनाया गया। एसीईओ कपिल सिंह ने गांधी की पुस्तक माई एक्सपेरिएंस विद ट्रुथ से संबंधित घटनाओं को आज के संदर्भ में बताया। सीईओ ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों का अमल करने एवं महात्मा गांधी द्वारा दिए गए अनुशासन, सिविल सेवा, समय की कद्र करने संबंधित सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने की सलाह दी।