-टॉय पार्क के आवंटियों के साथ बैठक की, समस्याओं को सुना
-लीज डीड निस्तारण, कब्जा प्रमाणपत्र, नक्शा स्वीकृति पर चर्चा
उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह टॉय पार्क की गतिविधियां तेज कर दी हैं। टॉय पार्क के विकास को लेकर आवंटियों के साथ बैठक की। उनसे प्रगति जानी और जो भी दिक्कत आ रही हैं, उन्हें हल करने का भरोसा दिया। यमुना प्राधिकरण सेक्टर 33 में टॉय पार्क विकसित कर रहा है। इस पार्क में 140 उद्यमियों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। इसमें से 97 आवंटियों को चेक लिस्ट जारी की जा चुकी है ताकि वह अपना रजिस्ट्री करा सकें। इसमें से 84 आवंटियों ने रजिस्ट्री करा ली है।
यह पार्क केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस पार्क के समस्त आवंटियों को समय के अनुसार औद्योगिक इकाई का संचालन करना होगा। बैठक में लीज डीड निस्तारण, कब्जा प्रमाण पत्र, नक्शा स्वीकृति और निर्माण कार्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। आवंटियों ने भी अपनी समस्याएं बताईं। सीईओ ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आवंटी भी तय समय के अनुसार कम करें। बैठक में ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, जीएम राजेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।

















