कांग्रेस ने पुष्पा रावत को बनाया महापौर प्रत्याशी

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज जाने के बाद शनिवार को ऐन वक्त पर कांगे्रस पार्टी ने भी नगर निगम महापौर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने पुष्पा रावत को महापौर प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की है। कांग्रेस पार्टी से पुष्पा रावत को महापौर सीट का प्रत्याशी बनाए जाने पर खुद कांगे्रसी भी नया चेहरा मान रहे है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी भी इनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। उन्हें फोन पर संपर्क किया गया मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

ऐसे में कांग्रेस की ओर से महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाई गई पुष्पा रावत के लिए किला फतह करना कांटों भरा ताज दिख रहा है। निकाय चुनाव के चलते सबसे पहले सपा ने पूनम यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद शनिवार को कांगे्रेस ने पुष्पा रावत को महापौर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस की ओर से महापौर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेसियों की अंर्तकलह अभी से साफ दिखने लगी है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देना कांग्रेसियों के लिए बड़ी चुनौती के समान अभी से दिख रहा है।