कौशांबी कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में पार्षद एवं भाजपा नेता का हुआ स्वागत

गाजियाबाद। कौशांबी कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल पूर्व पार्षद भाजपा नेता डॉ मनोज गोयल का समिति के महामंत्री देव कुमार घटक द्वारा स्वागत किया गया। पार्षद द्वारा सभी को दुर्गा पूजा और दशहरा की बधाई दी गई। सभी लोग खुशहाल रहे, स्वस्थ रहें ऐसी मां दुर्गा से प्रार्थना की गई। बच्चों द्वारा नृत्य नाटिका का मंचन किया गया गया। पूर्व पार्षद भाजपा नेता डॉ. मनोज गोयल ने बताया आईपॉड से लेकर प्लेस्टेशन तक मनोरंजन के न जाने कितने साधन आज के डिजिटल दौर में उपलब्ध हैं, मगर अपने पारंपरिक स्वरूप में रामलीला का आकर्षण लोगों के मन में आज भी जगह बनाए हुए है।

इस आयोजन के साथ सबसे बड़ी बात यह जुड़ी है कि यहां लोग अपने सांस्कृतिक प्रतीकों-परंपराओं के समीप जाकर अपने अधूरेपन से मुक्ति पाते हैं। राम का व्यक्तित्व और उनके जीवन प्रसंग जनमानस के भीतर इस कदर रचे-बसे हैं कि लोग उन्हें हर साल देखकर सुख और संतोष प्राप्त करते हैं। इस अवसर समिति के अध्यक्ष सुब्रतो चौधरी, उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता, महामंत्री डॉक्टर अनिंदो चक्रधर, उपाध्यक्ष डॉक्टर चिन्मय गौतम, नाग अभिजीत, सहा उपसचिव एसएस हरी, तुषार भट्टाचार्य, इंदिरानील सेन, कोषाध्यक्ष विश्वजीत बनर्जी, डॉ मधु चंदा, सोमनाथ रजक, भाजपा नेता अवधेश कटियार, राजेंद्र गोयल, गौरव वर्मा, पवन गुप्ता, श्याम, एके महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।