जिलाधिकारी राकेश सिंह ने कहा निष्पक्ष और शांति होगा चुनाव एडीएम की तय की जिम्मेदारी,11 से 3 बजे तक ब्लॉक में होगा मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अपै्रल में संपन्न होने के चलते अब जिला पंंचायत अध्यक्ष की ताजपोशी भी 12 जुलाई को जाएगी। रजापुर से मीनू चौधरी,भोजपुर से सुचेता सिंह का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह को मुरादनगर ब्लॉक और लोनी ब्लॉक के लिए एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास को जिम्मेदारी सौंपी है। मुरादनगर में सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में एसडीएम मोदीनगर आदित्य प्रजापति और लोनी में एसडीएम शुभांगी शुक्ला की देखरेख में मतदान होगा।

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अपै्रल में संपन्न होने के चलते अब जिला पंंचायत अध्यक्ष की ताजपोशी भी 12 जुलाई को जाएगी। मगर जिले के चार ब्लॉक प्रमुख पद में दो ब्लॉक लोनी और मुरादनगर में आज मतदान होगा। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए इन दोनों ब्लॉक में 4 दिग्गज प्रत्याशी मैदान में है। इनमें भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच आज कड़ा मुकाबला होने के आसार है। वहीं,जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि लोनी और मुराद नगर ब्लॉक में आज सुबह 11 बजे से 3 बजे तक मतदान होने के चलते निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को जि मेदारी सौंपी गई हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज होने वाले मतदान को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। वहीं,आज होने वाले मतदान के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह को मुरादनगर ब्लॉक और लोनी ब्लॉक के लिए एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास को जिम्मेदारी सौंपी है। मुरादनगर में सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में एसडीएम मोदीनगर आदित्य प्रजापति और लोनी में एसडीएम शुभांगी शुक्ला की देखरेख में मतदान होगा। खास बात यह है कि भाजपा की सोची समझी रणनीति के तहत रजापुर ब्लॉक से मीनू चौधरी उर्फ मोनिका और भोजपुर ब्लॉक से सुचेता सिंह को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। रजापुर ब्लॉक में मीनू चौधरी के सामने नरेंद्र यादव का नामांकन निरस्त होने के बाद इनका ब्लॉक प्रमुख बनना गुरूवार को ही तय हो गया था। वहीं,भोजपुर ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी सुचेता सिंह के सामने रालोद की प्रत्याशी प्रियंका जाटव ने नामांकन वापिसी के दिन शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया। इसलिए रजापुर और भोजपुर ब्लॉक में भाजपा के दोनों प्रत्याशी का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। लोनी और मुरादनगर में आज सुबह 11 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद 3 बजे से मतों की गणना होगा। इन दोनों ब्लॉक में 76 क्षेत्र पंचायत सदस्य और मुरादनगर में 71 क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी को वोट डालेंगे। देखना होगा कि भाजपा इन दोनों सीटों पर भी अपना परचम कायम करती है या निर्दलीय बाजी मारेंगे।

मतदान में गड़बड़ी करने वालों पर निपटेंगे
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आज होने वाले लोनी और मुराद नगर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान में गड़बड़ी करने वालों से स ती से निपटा जाएगा। पुलिस को स ती बरतने के निर्देश दिए गए है। ताकि मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। उ मीद है कि भाजपा जिले के चारों ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख बनाने में कामयाब हो जाए। निर्दलीय प्रत्याशियों के मुकाबले भाजपा के प्रत्याशी भारी पड़ते दिख रहे हैं। लोनी और मुरादनगर ब्लॉक में दो-दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनमें से शुक्रवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापिस नहीं लिया। इसलिए चुनाव होगा। मुरादनगर ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी राजीव त्यागी और बसपा से निष्कासित केडी त्यागी की पत्नी साधना त्यागी मैदान में हैं। वहीं,लोनी ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी वंदना गुर्जर पत्नी कोमल गुर्जर और लोनी से पूर्व विधायक मदन भैया के समर्थक के रूप में निर्दलीय प्रत्याशी रेणु पत्नी मनीष कसाना चुनाव मैदान में है।इसलिए लोनी और मुरादनगर ब्लॉक में आज मतदान होगा। दोनों ब्लॉक में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा।पूर्व विधायक मदन भैया के विरुद्ध लोनी थाने में धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पूर्व विधायक आगामी ब्लाक प्रमुख चुनाव में कोतवाल पुर गांव के एक बीडीसी सदस्य कृष्ण भाटी को कांफ्रेंस काल पर रेणु कसाना के पक्ष में मतदान करने के लिए धमका रहे थे। उन्होंने पूर्व विधायक पर विधायक नंद किशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए है। लोनी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं पूर्व विधायक ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।