कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में मनाया गया दिवाली महोत्सव

-बच्चों ने दिया प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का संदेश

उदय भूमि
गौतमबुद्ध नगर। चिपियाना स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दिवाली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने रंगोली बनाई व दीप सज्जा प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। साथ ही पटाखा रहित दीपावली मनाने का संकल्प भी लिया गया। रंगोली बनाने की गतिविधि, दीया बनाने और मटकी डिजाइनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के चेयरमैन विवेक चौधरी और प्रिंसिपल रितु चौधरी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी बच्चों को धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए की।

इसके अलावा बच्चों को शिक्षा और अनुशासन के महत्व के विषय में भी बताया गया। दिवाली रोशनी और खुशियों का प्रतीक है, जबकि आजकल यह त्योहार मात्र शोर और धुएं की वजह से वातावरण के लिए नुकसानदायक बन गया है। स्वच्छ वातावरण के लिए लाभदायक तरीके से दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। दिवाली को हम दीपक जलाकर भारतीय परंपरा व संस्कृति के अनुसार बेहतर तरीके से मना सकते हैं। ऐसे में प्रदूषण से बचाना चाहिए। प्रदूषण से बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

रंगोली बनाने की गतिविधि में आयांश, अनमोल, कुणाल, अभिनव, सूर्य परी,अंशिका, अर्थ, चंचल, आयुष, अनन्या, अंश, अर्पिता, रूही, गरिमा, शगुन, याशिका, मिनाक्षी, आकाश, लक्ष्मी, सचिन, वंश, कार्तिक, हिमांशु, आरव, लक्ष्य, खुशी, कुणाल, गुंजन, अवनी, हेमवती, पीयूष, परी, कशिश, आहिल, अनमोल, शालिनी, दीक्षा, अर्चना, नमन, वंश, आर्यन पाल, आर्यन, हेमेंद्र, रोहित, गुनगुन, सृष्टि, अनु, दक्ष, सूरज, आयुष, पायल, अंतरा, अल्पी, सपना, वर्सु आदि छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मनमोहन, राबिया, सानिया, वर्षा, मानसी, प्रीति, ममतेश और संगीता का विशेष योगदान रहा।