गाजियाबाद। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपने कार्यालय पर जन शिकायतें सुनी। बीते तीन दिन अवकाश होने के बाद आज जनसुनवाई की गई, जिसके चलते समस्या लेकर पहुंचे लोगों का तांता लग गया। जिलाधिकारी अपने नियमानुसार प्रातः: 10 बजे अपने कार्यालय पहुंचे और पहुंचते ही जनसुनवाई करना शुरू कर दी। जिसके चलते दोपहर तक सैकड़ों शिकायतें सुनी गयी। जिसमें से अनेक शिकायतों का मौके पर ही संबंधित से सम्पर्क कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया।
कुछ शिकायतों के लिए जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्देशित किया कि दिए गए समय के अन्तर्गत शिकायत का पूर्ण गुणवत्ता से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समय अंतराल, नियमानुसार, पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। इस मौके पर शिकायतकर्ताओं द्वारा कुछ पुलिस व कुछ नगर निगम से संबंधित शिकायतें भी आई। जनसुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडीएम एफआर सौरभ भी उपस्थित रहे।















