नोएडा एयरपोर्ट के अंतिम चरण के प्रभावित किसानों को मिलेगा अधिक मुआवजा

-लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले जेवर के किसान, अब 4300 प्रति वर्ग मीटर मिलेगा मुआवजा
-जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 500 किसानों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में जेवर के किसानों से मुलाकात की। जेवर के किसान विकास के सबसे पहले स्तंभ है। किसने की मांग पर मुख्यमंत्री ने जेवर एयरपोर्ट के अगले चरण के प्रभावित किसानों के मुआवजे को 3100 रुपए से बढ़ाकर 4300 रुपए किए जाने की घोषणा की। जेवर के करीब 500 किस विधायक धीरेंद्र सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सीएम ने कहा कि जेवर ने तरक्की की रफ्तार पकड़ी है। एयरपोर्ट बनने के बाद किसानों की फल, सब्जियां व अनाज, जेवर एयरपोर्ट के माध्यम से दुनिया में जाएगा। अब जेवर दुनिया का प्रमुख केंद्र बनने की तरफ अग्रसर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के लिए अपनी कलम को रोका जाना उचित नहीं है। किसानों के मुआवजे को 3100 रुपए से बढ़ाकर 4300 रुपए किए जाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह से कहा कि प्रथम और द्वितीय चरण के किसानों को तत्काल उनके अधिकार उपलब्ध कराए जाएं। सभी किसानों को सुविधाओं का लाभ दिया जाए। स्किल डेवलपमेंट सेंटर के साथ-साथ अच्छे शिक्षण संस्थान दिए जाएं। नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराए जाएं। अंतिम चरण के किसानों को बसाने की व्यवस्था पास ही में की जाए। शोर की भूमि का अवशेष मुआवजा भी तत्काल वितरित किया जाए।

क्षेत्र में खुशहाली का रास्ता तैयार हुआ

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह कहा कि तत्कालीन सरकारों में जेवर के लोग पलायन कर रहे थे। यहां कोई उद्योग धंधे न होने के कारण लोग आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। सन 2017 के बाद हमारे लिए खुशहाली का रास्ता तैयार हुआ। जेवर 2017 से पहले विख्यात और कुख्यात गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था। आज कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। लखनऊ में किसान इसलिए आए हैं कि आज विकास की, जो तस्वीर नजर आ रही है, उसमें आपका दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम समाहित है।

किसान भी है खुश

जेवर एयरपोर्ट के अंतिम चरण के प्रभावित ग्राम थोरा के किसानहरकेश चौहान ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे विधायक विकास पुरुष हैं। जेवर क्षेत्र आपके शासन से पहले नजर ही नहीं आता था। आपकी सरकार आने के बाद, जेवर का विकास हुआ। साथ ही गोल्डन प्रोजेक्ट का जेवर में आने के बाद, यह क्षेत्र पूरी दुनिया में रोशन हुआ है।