कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

-विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांकृतिक कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा। चिपियाना बुजुर्ग स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में सोमवार को कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थीयों द्वारा कक्षा 8 के विद्यार्थीयों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
स्कूल के डायरेक्टर विवेक चौधरी ने छात्रों को बताया कि बच्चों की शिक्षा में नैतिक मूल्यों का बहुत महत्व है और सफल होने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान बनना भी बहुत जरूरी होता है। राष्ट्र का भविष्य युवाओं के सर्वांगीण विकास में निहित है। ऐसा इसलिए कि युवा ही राष्ट्र निर्माण में सर्वोच्च भूमिका का निर्माण करते हैं। युवाओं में समाज का वह क्षेत्र शामिल होता है, जो अभी तक विकास को परिलक्षित करता है और एक राष्ट्र के लिए भाग्य का निर्माता होता है। वह बचपन से वयस्क बनने तक के बीच का चरण होता है।

स्कूल की प्रधानाचार्य रितु चौधरी ने सभी बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हमेशा अच्छे काम करने चाहिए। बुराई से हमेशा दूर ही रहे। युवा देश का भविष्य है। शिक्षित बने और ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करके देश के विकास में अपना योगदान दें। कार्यक्रम मेें कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने अपनी स्मृतियां और अपने शैक्षिक अनुभव को सभी के साथ साझा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों राबिया, सानिया, मनमोहन, पूनम, ममतेश, वर्षा, रुचि इत्यादी का योगदान रहा।

इस मौके पर पायल, शिवानी, भारत, मोहित, मोनू, अर्पण, अंश गिरी, राशि, भास्कर, प्रियंका, साक्षी, माधव, आरती, कनिष्क, प्रियांशु, नितीश, वंश, निकिता, अल्वी, अंशिका चौधरी, वंशिका, अर्जुन, यश, कसब, अंशिका, अंतरा, आयुष तिवारी, संध्या, पायल, विशांत, दीपांशी, वर्षा, विशाल, अभीश, रजत, सोनिया, सपना, सुरुचि आदि विद्यार्थीयों ने कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ खो-खो, म्यूजिकल चेयर, रनिंग इत्यादि में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को पुरस्कार दिए गए।