गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर से निकलने वाले कूड़े को पाइप लाइन मार्ग भिक्कनपुर गांव के सामने डंपिंग ग्राउंड और मोरटा व मकरेड़ा लैंडफिल साइट पर डाले जा रहे कूड़े का निस्तारण सही समय पर नहीं किया जा रहा है। शनिवार को महापौर सुनीता दयाल ने भिक्कनपुर, मोरटा व मकरेड़ा लैंड फील साईट का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिस प्रकार से तीनों साईट पर कूड़े का निस्तारण कार्य होना चाहिए था। वह तेजी से होता नहीं मिला। महापौर ने कहा कि कूड़ा अधिक से अधिक डंप किया जा रहा है।
जबकि कूड़े को डंप नहीं बल्कि कूड़े का ज्यादा से ज्यादा निस्तारण करने की आवश्यकता है, ताकि साइट पर कूड़े के पहाड़ न बने। इससे आसपास की जनता को भी परेशानी न हो पाए। महापौर ने नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन तीनों लैंडफिल साइट का निरीक्षण एवं परीक्षण लगातार किया जाए। कूड़े के निस्तारण में तेजी लाई जाए। जिससे कि कूड़े के पहाड़ न बनने पाए।