-राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गाजियाबाद में खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ
– जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने सुनिश्चित किया पारदर्शी और समयबद्ध वितरण
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनहित में जिले के समस्त राशनकार्डधारकों के लिए फरवरी 2026 के खाद्यान्न का अग्रिम वितरण 8 फरवरी से 26 फरवरी तक नि:शुल्क किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य खाद्यान्न वितरण को पारदर्शी, व्यवस्थित और लाभार्थियों तक समय पर पहुँचाना है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी की सख्त प्रभावशाली कार्यशैली इस अभियान की सफलता की प्रमुख वजह मानी जा रही है। उनके निर्देशन में वितरण कार्य न केवल समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है, बल्कि हर स्तर पर निगरानी और जवाबदेही भी सुनिश्चित की गई है। अधिकारी के अनुसार अंत्योदय राशनकार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलोग्राम गेहूं और 14 किलोग्राम चावल मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को 03 किलोग्राम गेहूं और 02 किलोग्राम चावल आवंटित किया गया है। वितरण का समय सुबह 08:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर 02:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक सुनिश्चित किया गया है। अमित तिवारी ने निर्देशित किया है कि वितरण के दौरान उचित दर दुकानदार प्रतिदिन एक निश्चित संख्या में टोकन कार्डधारकों को खाद्यान्न प्रदान करेंगे।
यदि स्टॉक या मशीनों की सुविधा के आधार पर समय में बदलाव आवश्यक हो, तो इसे पारदर्शी तरीके से नोडल अधिकारी की उपस्थिति में लागू किया जाएगा। डिस्ट्रिब्यूशन को और सुरक्षित बनाने के लिए मोबाइल ओटीपी प्रणाली लागू की गई है। इसका अंतिम उपयोग 26 फरवरी 2026 तक होगा। इसके अलावा पोर्टेबिलिटी के तहत खाद्यान्न वितरण उचित दर विक्रेता के स्टॉक में उपलब्ध मात्रा तक सुनिश्चित किया जाएगा। अमित तिवारी ने इस प्रक्रिया की सटीक निगरानी के लिए अपने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी का मानना है कि वितरण की प्रक्रिया जितनी पारदर्शी होगी, उतना ही लाभार्थियों का विश्वास बढ़ेगा। इसके तहत राशन कार्डधारक किसी भी असुविधा या शिकायत के लिए सीधे क्षेत्रीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
तहसील मोदीनगर के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विनोद भारती, मोदीनगर शहर के लिए स्वेज पंवार, ब्लॉक भोजपुर के लिए पूर्ति निरीक्षक हेमलता और अन्य क्षेत्रीय अधिकारी इस वितरण योजना में सक्रिय हैं। इसके अतिरिक्त जिला पूर्ति कार्यालय गाजियाबाद का फोन नंबर 0120-3761964 शिकायतों के निवारण हेतु उपलब्ध रहेगा। अमित तिवारी की कार्यशैली में सतर्कता, जवाबदेही और लाभार्थियों के प्रति संवेदनशीलता प्रमुख है। उन्होंने सुनिश्चित किया है कि समस्त उचित दर विक्रेता अपने स्टॉक, टोकन और सूची का खुलासा अपनी दुकानों पर करें। वितरण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक भ्रमणशील रहते हुए यह देखेंगे कि निर्धारित मात्रानुसार खाद्यान्न लाभार्थियों तक पहुंचे।
इसके अलावा जिन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड अभी बनना शेष है, उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सूची प्राप्त होने के बाद ही खाद्यान्न वितरण किया जाएगा।
इस कदम से यह सुनिश्चित किया गया है कि लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे उचित दर विक्रेता को सहयोग दें और नियमानुसार निर्धारित खाद्यान्न प्राप्त करें। इस सहयोग से वितरण प्रक्रिया और अधिक सुचारू और पारदर्शी बनेगी। अमित तिवारी की सक्रिय निगरानी, क्षेत्रीय अधिकारियों की लगातार निगरानी और जनता की सहभागिता से यह राशन वितरण अभियान जिले में सफल और प्रभावशाली साबित होने जा रहा है। इस पहल से न केवल लाभार्थियों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचेगा, बल्कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने स्पष्ट किया कि सभी वितरण गतिविधियाँ पूर्णत: पारदर्शी और समयबद्ध होंगी, ताकि हर लाभार्थी को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न प्राप्त हो सके और जनपद के समस्त राशनकार्डधारक अपने हक के अनुसार लाभान्वित हो सकें।
शिकायत निवारण के लिए करें संपर्क:
• तहसील मोदीनगर: क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विनोद भारती- 9528871403, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी स्वेज पंवार- 9720577155
• ब्लॉक भोजपुर: पूर्ति निरीक्षक हेमलता – 7408137240
• मोदीनगर शहर: पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा – 8272829626
• मुरादनगर शहर, ग्रामीण: पूर्ति निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह – 9453418386
• तहसील लोनी: क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विशाल यादव – 7906871761, पूर्ति निरीक्षक आनंद स्वरूप त्रिपाठी – 9984450573
• तहसील सदर: क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रिया तिवारी – 6394555683
• नगर क्षेत्र प्रथम, ब्लॉक रजापुर: पूर्ति निरीक्षक सत्यप्रकाश मालवीय – 8010287929
• नगर क्षेत्र द्वितीय: पूर्ति निरीक्षक प्रियंका राय – 8800453645
• नगर क्षेत्र ट्रांसहिण्डन: पूर्ति निरीक्षक नूर फातिमा – 8081205222
• नगर क्षेत्र खोड़ा: पूर्ति निरीक्षक दिव्या जिंदल – 8860369093

जिला पूर्ति अधिकारी
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के सभी राशनकार्डधारकों को फरवरी 2026 का खाद्यान्न 8 से 26 फरवरी तक नि:शुल्क और समयबद्ध तरीके से वितरित किया जाएगा। वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाया गया है। उचित दर दुकानों पर निर्धारित मात्रा, समय और टोकन व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मोबाइल ओटीपी प्रणाली और क्षेत्रीय अधिकारियों की लगातार निगरानी से किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि हर पात्र लाभार्थी को बिना किसी परेशानी के उसका पूरा हक मिले और यदि किसी को कोई समस्या हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाए।
अमित तिवारी
जिला पूर्ति अधिकारी
















