उदय भूमि संवाददाता
पटना/मधुबनी। बिहार के महामहिम राज्यपाल के कार्यालय से मिली आधिकारिक सूचना के अनुसार 6 अक्टूबर को राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान का प्रस्तावित कार्यक्रम जनसेवक तरुण मिश्र के पैतृक गांव हटनी में आयोजित होना था। यह गांव जिले के सुदूर ग्रामीण अंचल में स्थित है। किन्हीं अपरिहार कारणों से यह कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
इस संदर्भ में जनसेवक तरुण मिश्र ने बताया कि राज्यपाल महोदय का यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर बनने जा रहा था, लेकिन कुछ अपरिहार कारणों की वजह से इसे टालना पड़ा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नई तिथि एवं संशोधित कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना दी जाएगी।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और आगामी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल होकर राज्यपाल का स्वागत करें। तरुण मिश्र ने कहा कि महामहिम राज्यपाल का हटनी में आगमन न केवल कोशी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, साथ यह पूरे क्षेत्र की पहचान और सम्मान का भी विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बहुत जल्द यह कार्यक्रम नयी तिथि के साथ फिर से तय किया जाएगा और हटनी गांव सहित पूरे इलाके को राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति का अवसर प्राप्त होगा।
















