उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। पॉलीपर्ल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के दो प्रमुख ब्रांड्स ‘मखानाÓ और ‘माटीÓ का सोमवार को कौशांबी क्षेत्र में भाजपा नेता और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर ने हेल्दी और स्वादिष्ट भोजन के क्षेत्र में एक नई दिशा की शुरुआत की है, जिसे स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ सराहा। ‘मखानाÓ एक पूर्णत: ऑनलाइन ब्रांड है, जो अब जोमैटो और स्विगी जैसे लोकप्रिय फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह ब्रांड उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है जो स्वास्थ्य और स्वाद दोनों को महत्व देते हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के हेल्दी मील्स और स्नैक्स शामिल हैं जो फिटनेस और न्यूट्रिशन के प्रति जागरूक जीवनशैली को समर्थन देते हैं। दूसरी ओर, ‘माटीÓ ब्रांड को हेल्थ-फ्रेंडली दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है, जो उपभोक्ताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध होगा। ‘
माटीÓ के उत्पाद देसी और प्राकृतिक तरीकों से तैयार किए गए हैं, जो पोषण और परंपरा का बेहतरीन संगम हैं। इस विशेष अवसर पर एक भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें कौशांबी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और भोजन व नए ब्रांड्स की सराहना की। कार्यक्रम को सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य के संदेश के साथ आयोजित किया गया, जिससे इसकी लोकप्रियता और प्रभाव और भी बढ़ गया। इस उद्घाटन समारोह में पॉलीपर्ल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत भारद्वाज, श्रवण राय, निदेशक मीनााक्षी शर्मा और कृति श्रीवास्तव सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही समाजसेवी और स्थानीय गणमान्यजन जैसे सतीश बंशल, विन्नू राम, शिवा दीक्षित, नवनीत शर्मा, आशुतोष सिन्हा, महेश वर्मा, भृगु सिंह, पंडित अवधेश शुक्ला, सुनील गांधी और नरेश मिगलानी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह के समापन पर डॉ. मनोज गोयल ने ‘मखानाÓ और ‘माटीÓ ब्रांड्स को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे हेल्दी फूड ब्रांड्स समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे और लोगों को स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली की ओर प्रेरित करेंगे।
















