-सेंट्रल पार्क में क्षेत्रीय निवासियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
-एक साल से जारी था बढ़े हाउस टैक्स का विरोध, संघर्ष के बाद मिली राहत
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। हाउस टैक्स में बढ़ोतरी कम किए जाने के बाद कौशांबी क्षेत्र में सोमवार को खुशी का माहौल देखने को मिला। कौशांबी स्थित सेंट्रल पार्क में क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल का स्थानीय निवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। पिछले करीब एक वर्ष से हाउस टैक्स वृद्धि का असर आम जनता पर पड़ रहा था, जिसके विरोध में लगातार आवाज उठाई जा रही थी। क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल द्वारा इस मुद्दे को लेकर बोर्ड बैठकों से लेकर जनआंदोलनों तक लगातार संघर्ष किया गया। क्षेत्र की जनता को राहत दिलाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए गए, जिसके बाद हाउस टैक्स में राहत मिलने से लोगों में संतोष दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार और नगर निगम द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया गया है। महापौर द्वारा भी पहले से ही जनता से अपील की जाती रही कि बढ़े हुए टैक्स को लेकर समाधान निकाला जाएगा। समाजसेवी सुनील गांधी और दीपक गुप्ता सहित स्थानीय नागरिकों ने पार्षद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि की सक्रियता से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
कार्यक्रम में दीपक गुप्ता, सुनील गांधी, राकेश जकेतिया, लक्ष्मीकांत चानना, गौरव वर्मा, प्रेम गोगिया, कमल गुप्ता, सतीश गुप्ता, विपिन जैन, बी.के. वर्मा, नरेंद्र सिंह, रविंद्र नगर, जुगल अग्रवाल, राधारमण बंसल, के.एल. सचदेवा, योगाचार्य देवराज शर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, मनोज सोनकर, डी.के. जैन, हृदेश अग्रवाल, सतीश बबूता, अनिल मोगा, राजेंद्र सोनी, अशोक जैसवाल, श्रीधर, अजय गुप्ता, नरेश कोहली, सुधीर गुप्ता, एन.के. खुराना, वीर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
















