वार्ड-72 वैशाली में हाई मास्क लाइट से फैला उजाला, अंधेरे से मिली राहत

-पार्षद कुसुम मनोज गोयल के प्रयासों से सेक्टर-1 में लगी हाई मास्क लाइट, समाजसेवियों ने किया लोकार्पण

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। वार्ड-72 के अंतर्गत सेक्टर-1, वैशाली में गुरुद्वारे और रेनबो पब्लिक स्कूल के पास लंबे समय से छाया अंधेरा अब बीते दिनों की बात हो गया है। पार्षद कुसुम मनोज गोयल के प्रयासों से सोमवार को हाई मास्क लाइट स्थापित की गई, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए इस लाइट का लोकार्पण समाजसेवी के.एल. शर्मा और विमला भट्ट द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया। समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह क्षेत्र लंबे समय से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था से वंचित था, जिससे रात के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों में इज़ाफा होता जा रहा था।

स्थानीय लोग यहां से गुजरने में असहज महसूस करते थे। हाई मास्क लाइट की स्थापना से अब इस इलाके में न केवल रौशनी फैली है बल्कि सुरक्षा की भावना भी लोगों में बढ़ी है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटियार, शिक्षाविद किरण राणा, केपी सिंह, प्रमोद सेंगर, बिजी सिंह, प्रहलाद सिंह, श्याम सुंदर, एसपी सिंह, राजीव पाल, देव सिंह सजवान, आशीष गोयल, रामेश्वर, शंकर सिंह, दुष्यंत गौतम, पवित्रा, विमला चौधरी, मिथिलेश शर्मा, अनीता, रेशमा सजवान, नीलम नेगी, सुमन अग्रवाल, रेनू नेगी, दीपा भाटिया, बसंती, लीला देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

स्थानीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने बताया कि यह लाइट न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएगी बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड में अन्य आवश्यक स्थलों पर भी जल्द ही प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए पार्षद व प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब यहां से रात में निकलने में कोई भय नहीं रहेगा।