कविनगर जी ब्लॉक में धूमधाम से मनाया होली मिलन कार्यक्रम

मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद राजकुमार नागर ने कहा कि होली खुशी और उल्लास का पर्व है। कविनगर जी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से खूब प्यार और स्रेह मिलता है। यहां आकर मैं खुद को अपनों के बीच में महसूस करता हूं।

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद।
कविनगर जी ब्लॉक में आरडब्ल्यूए द्वारा मंगलवार को होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के बच्चों और महिलाओं ने नृत्य संगीत पेश किया। होली के गानों पर कार्यक्रम में उपस्थित लोग खूब थिरके। सभी ने एक दूसरों को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद राजकुमार नागर ने कहा कि होली खुशी और उल्लास का पर्व है।

कविनगर जी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से खूब प्यार और स्रेह मिलता है। यहां आकर मैं खुद को अपनों के बीच में महसूस करता हूं। राजकुमार ने कहा कि होली का पर्व हम सभी के जीवन में खुशी और समृद्धि लेकर आये। इसकी कामना करता हूं। होली मिलन कार्यक्रम की संयोजिका साधना वर्मा ने कहा कि पर्व त्यौहार खुशी के अवसर हैं। इस अवसर पर कॉलोनी के लोग एक साथ एकत्रित होकर सभी के साथ अपने खुशी के पल साझा करते हैं। आरडब्ल्यूए द्वारा प्रत्येक वर्ष होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन होता है। कार्यक्रम में श्रेयस मिश्रा, खनक बजाज, मायरा मेहता, कात्यानी चड्ढा ने सोलो एवं ग्रुप डांस पेश किया। इस अवसर पर पायल गर्ग, अंजलि बजाज, पल्लवी मिश्रा, राज सिरोही, नीता भार्गव, शोभा सिंघल, कमलेश शर्मा, मीरा गुप्ता सहित कॉलोनी की काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

देखें होली मिलन कार्यक्रम की फोटो –