IAS शैलेन्द्र भाटिया बने यमुना प्राधिकरण के ACEO, बड़ी परियोजनाओं को मूर्त रूप देने में निभाते रहें है अहम भूमिका

YEIDA में पदस्थ IAS अधिकारी शैलेंद्र भाटिया को पदोन्नत करते हुए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Additional CEO) बनाया गया है। उन्होंने नए पद का कार्यभार भी संभाल लिया। शैलेंद्र भाटिया अब तक ओएसडी के रूप में प्राधिकरण की भूमि अधिग्रहण, उद्योग विकास और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों को संभालते रहे हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण को समय पर पूरा किया जाए और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे जैसे ट्रांजिट कनेक्टिविटी, एयरोसिटी, और लॉजिस्टिक हब पर भी तेज़ी से प्रगति हो, वह इस पर कार्य कर रहें है। शैलेंद्र भाटिया की नियुक्ति से कामकाज में और तेजी आएगी। कई निवेशक कंपनियां एयरपोर्ट के आसपास निवेश में रुचि दिखा रही हैं, ऐसे में प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में पदस्थ अधिकारी ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) शैलेंद्र भाटिया को पदोन्नत करते हुए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Additional CEO) बनाया गया है। उन्होंने नए पद का कार्यभार भी संभाल लिया। तेज तर्रार अफसर भाटिया की नोएडा एयरपोर्ट को धरातल में उतारने में अहम भूमिका रही है।

आईएएस भाटिया बड़ी परियोजनाओं को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। शैलेंद्र भाटिया अब तक प्राधिकरण की भूमि अधिग्रहण, उद्योग विकास और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों को संभालते रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट परियोजना में जहां भूमि प्रबंधन, पुनर्वास नीति, औद्योगिक निवेश और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी जैसे कई बड़े मोर्चे पर तेजी से काम चल रहा है, वहीं इन क्षेत्रों में भाटिया के कार्य अनुभव का सीधा लाभ मिलेगा। सरकार चाहती है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण को समय पर पूरा किया जाए और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे जैसे ट्रांजिट कनेक्टिविटी, एयरोसिटी, और लॉजिस्टिक हब पर भी तेज़ी से प्रगति हो।

बतौर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी भाटिया इन परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, समन्वय और नीतिगत फैसलों के क्रियान्वयन में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। शैलेंद्र भाटिया की नियुक्ति से कामकाज में और तेजी आएगी। कई निवेशक कंपनियां एयरपोर्ट के आसपास निवेश में रुचि दिखा रही हैं, ऐसे में प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।