दलहन-तिलहन, सब्जी और मिलेट्स की फसलों का बढ़ाए क्षेत्रफल: इन्द्र विक्रम सिंह

-डीएम ने ली उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्वार कार्य योजना के लिए वार्षिक कार्ययोजना की बैठक

गाजियाबाद। जनपद की ग्रामीण क्षेत्रों मे दलहन, तिलहन, सब्जी और मिलेट्स की फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों की उत्पादकता कम है। उनके कारण पता लगाकर उत्पादकता बढ़ाएं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्वार कार्य योजना के लिए वार्षिक कार्य योजना की बैठक करते हुए अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र ने आत्मा योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कृषि विभाग एवं सहयोगी विभागों को आंवटित किए गए लक्ष्यों के संबंध में अवगत कराया गया। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरूोद्वार कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष-2024-25 में कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने निर्देशित किया कि किसान भ्रमण एवं किसान प्रशिक्षण में छोटे-छोटे गु्रप बनाकर किसानों को प्रशिक्षण एवं भ्रमण के लिए भेजा जाए। उन किसानों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का कितना अपनाया गया है। इसके संबंध में फीडबैक लिया जाए। प्रशिक्षण, भ्रमण एवं गोष्ठी आदि का चार्ज बनाकर समय अंतर्गत पूर्ण किया जाए। आत्मा एवं मिलेट्स योजना की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कृषि एवं सहयोगी विभागों को निर्देशित किया कि महिला खाद्य सुरक्षा समूह का गठन किया जाए। उपायुक्त एनआरएलएम से संपर्क किया जाए। आत्मा गवर्निंग बोर्ड के समस्त जनपद के अधिकारी एवं प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने कहा कि क्षेत्रों की मिट्टी का जायजा लेते हुए किसानों को अवगत कराया जाए कि वहां कम से कम पानी में अधिक से अधिक मुआवजे वाली कौन-कौन फसलें उगाई जा सकती हैं।

उसकी जानकारी दी जाएं।इसके अनुरूप खेती करने की आवश्कता हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दलहन ,तिलहन, सब्जी एवं मिलेट्स की फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाया जाए। इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों की उत्पादकता कम है। उसके कारण भी पता लगाते हुए तथा आगामी मौसम में उन ग्राम पंचायत में कृषि की नवीनतम तकनीकी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराकर उत्पादन में वृद्धि की जाए। उन्होंने किसान रतिराम से हुई वार्ता के क्रम में भूमि का मूल्यांकन करते हुए मिलेट्स फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाया जाना संभव है। बैठक में सीडीओ अभिनव गोपाल, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, उद्यान अधिकारी निधि सिंह आदि अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।