IAS अतुल वत्स की पहल : जीडीए में ई-ऑफिस संचालित, म्यूटेशन कार्य ई-ऑफिस से होंगे सम्पादित

जीडीए उपाध्यक्ष  IAS अतुल वत्स के निर्देश पर जीडीए में ई-ऑफिस का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जीडीए सभागार में सचिव राजेश कुमार सिंह एवं अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की।

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में शुक्रवार से ई-ऑफिस का संचालन शुरू हो गया है। ई-ऑफिस का संचालन शुरू होने से अब संपत्तियों के नामांतरण से लेकर अन्य कार्य ई-ऑफिस के जरिए निस्तारित हो सकेंगे। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर जीडीए में ई-ऑफिस का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जीडीए सभागार में सचिव राजेश कुमार सिंह एवं अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की।

जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से ई-ऑफिस का संचालन शुरू हो गया है। इसके तहत संपत्तियों के म्यूटेशन यानि कि नामांतरण से संबंधित कार्यों के अलावा चीफ इंजीनियर कार्यालय से संबंधित सभी कार्य अब ई-ऑफिस के माध्यम से सम्पादित करना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को इसके जरिए कार्यों का निस्तारण करने के संबंध में अवगत कराया। इसी के साथ जल्द ही जीडीए के अन्य अनुभाग के कार्यों को भी ई-ऑफिस के माध्यम से सम्पादित किए जाने के निर्देश दिए हैं।दरअसल,जीडीए में संपत्तियों की रजिस्ट्री,म्यूटेशन, फ्री होल्ड समेत अन्य कार्यों का समय से निस्तारण नहीं होने की वजह से आवेदकों को चक्कर काटने पड़ते है। जीडीए उपाध्यक्ष की इस अच्छी पहल के बाद ई-ऑफिस के जरिए अब उक्त कार्यों का समय से निस्तारण हो सकेगा।