जम्मू कश्मीर की कंपनी यीडा में विकसित करेगी लाजिस्टिक पार्क और वेयर हाउस

-यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर 8 में 26 एकड़ जमीन देने के लिए हामी भरी
-मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कंपनी को लेटर आफ इंटेंट सौंपा

उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। जम्मू कश्मीर के उद्यमी यहां पर निवेश करेंगे। इसके लिए कंपनी को 26 एकड़ जमीन दी जाएगी। कंपनी 1000 करोड़ का निवेश करेगी।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र उद्योगों के लिए मुफीद बनता जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने के बाद देश-विदेश के निवेशक यहां आ रहे हैं। अब जम्मू कश्मीर की एक कंपनी यहां पर उद्योग लगाएगी।

जम्मू कश्मीर के कथुवा की कात्यायनी मेटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करेगी। इसके लिए प्राधिकरण ने सेक्टर 8 में जमीन देने का फैसला किया है। यह कंपनी यहां पर 1000 करोड रुपए का निवेश करेगी। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कंपनी के प्रतिनिधियों को लेटर आफ इंटेंट सौंप दिया। अब आगे का अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।