कैमकुस कॉलेज ऑफ़ स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन

-सात दिवसीय अभियान में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

गाजियाबाद। संजय नगर स्थित भागीरथ सेवा संस्थान द्वारा संचालित कैमकुस कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत मेंटल हेल्थ एट वर्कप्लेस थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरुकता के लिए कैमकुस कॉलेज ऑफ़ स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च की टीम द्वारा नुक्कड नाटक, बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के दुसरे दिन मंगलवार को भागीरथ पब्लिक स्कूल के शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान के निदेशक अमिताभ सुकुल ने बताया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि कार्य क्षेत्र में बढ़ते तनाव, प्रतिस्पर्धा कई बार उदासीनता, नींद में कमी, आत्मविश्वास में कमी, कार्य क्षमता में कमी आदि लक्षणों को जन्म देता है।

अत: छात्र जीवन से ही मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजगता आवश्यक है। कोर्स कोर्डिनेटर विकास तिवारी और माहेश्वरी चौधरी ने संयुक्त रुप से बताया कि चिंता, ड्रिप्रेश और तनाव वर्कप्लेस पर रिपोर्ट की जाने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक हैं, जिसका मुख्य कारण है काम करने का खराब माहौल है। ऐसी जगह जहां कर्मचारियों के मेहनत की सराहना न की जाती हो, उनके काम को स्वीकार न किया जाता हो या फिर उन्हें वह न मिलना जिसके वे हकदार हैं। ऐसी चीजें व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती हैं।

इसके अलावा एक व्यक्ति की तुलना में दूसरे के साथ भेदभाव करना भी मानसिक विकार की एक बड़ी वजह है। मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत हर दिन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया रहा है। दुसरे दिन शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद स्कूल कॉलेज के स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को भी जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों को शिक्षित और जागरूक करने के साथ सामाजिक कलंक की भावना दूर के लिए हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।