• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Wednesday, June 17, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद गाजियाबाद के विकास के लिए सांसद व विधायकों ने एनसीआर बोर्ड को...

गाजियाबाद के विकास के लिए सांसद व विधायकों ने एनसीआर बोर्ड को सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र

April 1, 2025

• हिंडन नदी के किनारे वाटर फ्रंट बनाने की मांग
• गंग नहर को छोटे हरिद्वार के रूप में विकसित करने का सुझाव
• सरकारी कार्यालयों को स्थानांतरित कर शहर की भीड़ कम करने का सुझाव
• गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की मांग

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। शहर के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल, विधायक संजीव शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी और विधायक मंजू सिवाच ने एनसीआर बोर्ड की सचिव अर्चना अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान गाजियाबाद के लिए 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया और अनुरोध किया गया कि एनसीआर बोर्ड के महत्वपूर्ण कार्यों का लाभ गाजियाबाद को भी मिलना चाहिए। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि हिंडन नदी के किनारे लखनऊ की तर्ज पर वाटर फ्रंट विकसित किया जाए। नोएडा क्षेत्र में नदी के दोनों ओर अवैध कॉलोनियों के बढऩे और नदी में मिट्टी भरकर उसके आकार को छोटा करने की समस्या पर ध्यान दिलाया गया। करहेड़ा गांव और साहिबाबाद की ओर भी इसी प्रकार की समस्या बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए उचित योजना की आवश्यकता है।

मुरादनगर गंग नहर पर बड़ी संख्या में धार्मिक गतिविधियां होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यहाँ एक सुंदर तट विकसित करने की योजना बनाने की मांग की गई। गंग नहर को छोटे हरिद्वार की संज्ञा दी गई थी, जिससे इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व उजागर होता है। सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि 1962-63 में दिल्ली के विकेंद्रीकरण के उद्देश्य से कमला नेहरू नगर, गाजियाबाद में 3,000 एकड़ भूमि दी गई थी, लेकिन केवल 10-15त्न भूमि का ही उपयोग हुआ। उन्होंने सुझाव दिया कि नगर निगम, जीडीए, न्यायालय परिसर, तहसील, जीएसटी ऑफिस और दिल्ली के ऐसे कार्यालय, जिनका अधिक संबंध गाजियाबाद या उत्तर प्रदेश से है, उन्हें इस भूमि पर स्थानांतरित किया जाए। इससे गाजियाबाद शहर के यातायात और भीड़-भाड़ की समस्या का समाधान होगा।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को दिल्ली की भीड़ कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का अनुरोध किया गया। विजय नगर और पंजाब लाइन की ओर रक्षा मंत्रालय की बड़ी मात्रा में अनुपयोगी जमीन को अधिग्रहित कर विशाल पार्किंग और अन्य सुविधाएँ विकसित करने का सुझाव दिया गया। गाजियाबाद न्यू बस स्टैंड से दौलतपुरा लोहा मंडी तक एक एलीवेटेड रोड बनाने की मांग रखी गई, जिससे जीटी रोड पर यातायात का दबाव कम किया जा सके। साथ ही मेट्रो के विस्तार की योजना में नोएडा-इंदिरापुरम को जोडऩे, दिल्ली से लोनी तक मेट्रो कनेक्टिविटी और सेक्टर-62, नोएडा से हापुड़ तक मेट्रो विस्तार को शामिल करने का सुझाव दिया गया।

महापौर सुनीता दयाल और विधायक संजीव शर्मा ने गाजियाबाद और मोहन नगर जोन साहिबाबाद में गंगाजल की सप्लाई और बिजली के तारों को भूमिगत करने की योजना को तेजी से लागू करने की मांग रखी। शहर में अव्यवस्थित डेयरियों की समस्या को देखते हुए हिंडन नदी के किनारे डेयरी संचालकों के लिए यशोदा नामक एक नई योजना शुरू करने की मांग की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की सदस्य सचिव अर्चना अग्रवाल, सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा (गाजियाबाद शहर), विधायक अजीत पाल त्यागी (मुरादनगर), विधायक मंजू शिवाच (मोदीनगर) और महापौर सुनीता दयाल मौजूद रहे। यह बैठक गाजियाबाद के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर आयोजित की गई, जिससे शहर की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

  • TAGS
  • 10-point demand letter
  • development of Ghaziabad
  • Ghaziabad Hindi News
  • Ghaziabad News
  • GZB Hindi News
  • hindi news
  • MPs and MLAs
  • NCR Board
  • submitted
Previous articleकोर्ट में जीडीए के 3070 वाद लंबित, डिजिटल मॉनिटरिंग से 2750 फाइलें लीगल केस मैनेजमेंट सिस्टम में अपलोड
Next articleहीट वेव से बचाव के लिए सभी विभाग 3 दिन में प्रस्तुत करें अपनी कार्ययोजना: सौरभ भट्ट
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

तनिष्क शोरूम में 4.55 करोड़ की चोरी का खुलासा, सेल्समैन निकला मास्टरमाइंड; पिता और प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

जीडीए के विशेष शिविर में पहले ही दिन दिखा असर, लंबित मामलों के निस्तारण को मिली रफ्तार-72 लंबित आवेदनों को मिली मंजूरी

अवैध पार्किंग पर चलेगा निगम का डंडा, शहर में लागू होगी एक समान शुल्क व्यवस्था

गाज़ियाबाद

जीडीए के विशेष शिविर में पहले ही दिन दिखा असर, लंबित...

अवैध पार्किंग पर चलेगा निगम का डंडा, शहर में लागू होगी...

भूमाफियाओं पर महापौर का प्रहार, करोड़ों की निगम भूमि पर चला...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

तनिष्क शोरूम में 4.55 करोड़ की चोरी का खुलासा, सेल्समैन निकला...

दोस्ती, ईर्ष्या और साजिश का खौफनाक अंत: पैरा चैंपियन चिराग की...

50 हजार का इनामी कातिल असद एनकाउंटर में ढेर, सूर्या हत्याकांड...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi